हांगकांग के खिलाफ भारतीय टीम बड़ी जीत की उम्मीद के साथ मैदान में उतरी थी। इस उम्मीद को जिंदा रखते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे, चौथे, 18वें, 22वें, 37वें, 38वें और 49वें मिनट में गोल दागकर शानदार जीत दर्ज की।
भारत की ओर से ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह ने दो गोल किए जबकि तुषार खांडेकर, भरत चिकारा, अर्जुन हलप्पा, शिवेंद्र सिंह और सरवनजीत सिंह ने एक-एक गोल किया।
भारत को अपना दूसरा ग्रुप मैच मैच 20 नवम्बर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ खेलना है। 2006 में दोहा में हुए एशियाई खेलों में भारतीय टीम पांचवें स्थान पर रही थी।
एशियाई खेलों के लिए भारत को जापान, बांग्लादेश, पाकिस्तान और हांगकांग के साथ ग्रुप-बी में रखा गया है। ग्रुप-ए में मौजूदा चैम्पियन दक्षिण कोरिया, मलेशिया, सिंगापुर, ओमान और मेजबान चीन की टीमें हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*