For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 11: बेहद ही गंभीर समस्या के लिए चेन्नई के खिलाफ गुलाबी जर्सी में उतरेगी राजस्थान रॉयल्स

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स से शुक्रवार को होगा। इस मुकाबले में राजस्थान की टीम गुलाबी जर्सी में उतरेगी। अक्सर टीमें कई बार किसी खास और गंभीर समस्या के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए अपनी टीम की जर्सी बदलकर मैदान पर उतरती हैं। इससे पहले हमने दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम को भी गुलाबी जर्सी में हर साल एक मैच खेलते देखा है। अब इसी क्रम में राजस्थान रॉयल्स की टीम चेन्नई के खिलाफ एक मुकाबले गुलाबी जर्सी पहनकर उतरेगी।

दरअसल राजस्थान रॉयल्स कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए केवल एक मैच में गुलाबी जर्सी में खेलेगी। राजस्थान की ओर से बुधवार को शुरू की गई 'कैंसर आउट अभियान' में कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ उनके टीम के साथी हेनरिक क्लासेन, कृष्णप्पा गौतम और महिपाल लोहरोर ने लोगों से इस अभियान में जुड़ने का अनुरोध किया।

एजेंसी के मुताबिक रहाणे ने एक बयान में कहा, 'एक खिलाड़ी के रूप में मैं सोचता हूं कि यह एक छोटी से पहल है, लेकिन कैंसर मुक्त समाज की दिशा में यह एक बहुत बड़ा कदम है। मुझे उम्मीद है कि इसमें जागरुकता लाने के लिए हम जितना कर सकते हैं, करेंगे।'

राजस्थान की टीम तीन रंगों गुलाबी, चैती और जामुन में मैदान में उतरेगी। इसका मतलब है कि गुलाबी रंग स्तर कैंसर, जामुन रंग मौखिक कैंसर और चैती रंग गर्दन के कैंसर का प्रतीक है। गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स 10 में से 4 मैच जीतकर छठे स्थान पर है। उसके लिए अभी भी प्ले-ऑप में पहुंचने

Story first published: Thursday, May 10, 2018, 17:26 [IST]
Other articles published on May 10, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+