IPL 2018: मुंबई की लगातार हार के बाद कप्तान रोहित ने कही टीम के लिए बड़ी बात
नई दिल्ली। आईपीएल में सबसे ज्यादा बार सीरीज जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 11 की यह सीरीज अब तक बेहद निराशाजनक रही है। मुंबई के प्रशंसक भी अपनी टीम के लगातार हो रहे इस खऱाब प्रदर्शन से काफी निराश हैं। अब तक इस सीरीज में मुंबई इंडियंस ने कुल 6 मैच खेले हैं और सिर्फ एक ही मैच में उन्हें सफलता मिल सकी है। मंगलवार को अपने घरेलू मैदान वानखेड़े में रोहित शर्मा की टीम को उम्मीद थी की वो इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अपनी हार के सिलसिले को तोड़ पाएंगे। शुरुआत में मैच के दौरान ऐसा लगा भी की मुंबई इंडियंस की टीम इस मुकाबले को जीत जाएगी, क्योंकि मुंबई की टीम ने हैदराबाद को 118 रन पर ही ढ़ेर कर दिया था, लेकिन बावजूद इसके भी मुंबई यह मुकाबला हार गई।
रोहित ने वापसी का जताया भरोसाः अगर आईपीएल के इतिहास को देखें तो मुंबई की टीम अबतक सबसे सफल टीम रही है। उसने तीन बार आईपीएल कप पर कब्जा किया है, लेकिन इस बार उसकी हालत कुछ पस्त दिखाई दे रही है लेकिन मुंबई के कप्तान और तूफानी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि उनकी टीम इस मुकाबले में वापसी करेगी। अगर देखें तो मुंबई की टीम राजस्थान और चेन्नई का मुकाबला जीतते जीतते हार गई। वहीं मंगलवार को भी टीम के सामने छोटा लक्ष्य था जिससे उम्मीद थी की वो इसे आसानी से हासिल कर लेंगे लेकिन मुंबई इस मुकाबले को हार गई। ऐसे में कप्तान ने कहा की हमने पहले भी मैच में इस तरह की वापसी की है और मुझे पूरी उम्मीद है कि हम इस बार भी वापसी करेंगे। गौरतलब हो कि 2015 के आईपीएल में भी शुरुआती 6 मैच में मुंबई की टीम 5 मैच हार गई थी बावजूद इसके उन्होंने वापसी की थी और चेन्नई को हराकर सीरीज पर कब्जा किया था। ऐसे में मुंबई के फैंस के लिए अभी उम्मीद खत्म नहीं हुई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
