RCBvDD: डिविलियर्स की धुआंधार पारी, आरसीबी ने दिल्ली को 6 विकेट से दी करारी मात
बेंगलुरू। आईपीएल-11 का 19वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गया जहां आरसीबी ने एबी डिविलियर्स की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली डेयरडेविल्स को 6 विकेट से हरा दिया। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी में केवल एक बदलाव हुआ था। सरफराज खान की जगह मनन वोहरा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया लेकिन वे सस्ते में चलते बने। वहीं दिल्ली की टीम में भी केवल एक बदलाव हुआ था। दरअसल मोहम्मद शमी की जगह दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से हर्षल पटेल ने डेब्यू किया। हालांकि पटेल कोहली का विकेट लेने में कामयाब रहे। लेकिन इस विकेट का क्रेडिट ट्रेंट बोल्ट को मिल रहा है। दरअसल बोल्ट ने बाउंड्री पर ऐसा कैच लपका जिसे कैच ऑफ द सीजन कहा जा रहा है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने ऋषभ पंत की (48 गेंदों में 85 रन) और श्रेयस अय्यर की (31 गेंदों में 52 रन) की पारी के दम पर 20 ओरवरों में 5 विकेट खोकर 174 रन बनाए। जीत के लिए 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खराब रही और मनन वोहरा सस्ते में चलते बने। हालांकि बाद में कोहली ने पारी को संभाला और 26 गेंदों में 30 रन बनाकर तलते बने। इसके बाद डिविलियर्स ने सब पलट दिया और 39 गेंदों में 90 रन बनाकर नाबाद रहे। डिविलियर्स ने 10 चौके 5 छक्के लगाए। आरसीबी ने 18 ओवरों में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
यहां पढ़ें RCBvDD का LIVE CRICKET SCORE:-
आरसीबी की पारी-
- गया जहां आरसीबी ने एबी डिविलियर्स की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली डेयरडेविल्स को 6 विकेट से हरा दिया।
- 148 के स्कोर पर आरसीबी का चौथा विकेट गिरा, 15 रन बनाकर एंडरसन आउट। बोल्ट ने किया बोल्ड
- 24 गेंदों में एबी डिविलियर्स ने जड़ी फिफ्टी, मजबूत स्थिति में आरसीबी
- 92 के स्कोर पर आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा, कोहली 30 रन बनाकर आउट। हर्षल पटेल ने लिया विकेट
- आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा, डि कॉक 18 रन बनाकर रन आउट
- आरसीबी का पहला विकेट गिरा, मनन वोहरा 2 रन बनाकर आउट। मैक्सवेल ने लिया विकेट।
- लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी, डि कॉक-वोहरा क्रीज पर
दिल्ली की पारी-
- पंत की तूफानी पारी, दिल्ली ने आरसीबी को जीत के लिए दिया 175 रनों का लक्ष्य
- 107 के स्कोर पर दिल्ली का पांचवा विकेट गिरा, ऋषभ पंत 48 गेंदों में 85 रन बनाकर आउट। एंडरसन ने लिया विकेट।
- 105 के स्कोर पर दिल्ली का चौथा विकेट गिरा, मैक्सवेल 4 रन बनाकर आउट। चहल ने झटका विकेट।
- फिफ्टी लगाने के बाद श्रेयस अय्यर आउट, 98 के स्कोर पर दिल्ली को लगा तीसरा झटका। सुंदर ने लिया विकेट।
- जल्दी विकेट गंवाने के बाद संभली दिल्ली, 29 गेंदों में अय्यर ने जड़ी फिफ्टी
- 23 के स्कोर पर दिल्ली का दूसरा विकेट गिरा, जैसन रॉय 5 रन बनाकर चहल की गेंद पर हुए आउट।
- 7 के स्कोर पर दिल्ली को लगा पहला झटका गौतम गभीर 3 रन बनाकर आउट। उमेश यादव ने लिया विकेट।
- बल्लेबाजी के लिए आए दिल्ली डेरडेविल्स। गंभीर-रॉय क्रीज पर
- -----------------------------------------------------------------------------
- दिल्ली डेयरडेविल्स (प्लेइंग इलेवन): गौतम गंभीर (कप्तान), जेसन रॉय, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कीपर), ग्लेन मैक्सवेल, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, क्रिस मॉरिस, शाहबाज नादीम, हर्षल पटेल, ट्रेंट बोल्ट।
- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): क्विनटन डी कोक (कीपर), मनन वोहरा, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, मंदीप सिंह, कोरी एंडरसन, वाशिंगटन सुंदर, क्रिस वोक्स, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी में केवल एक बदलाव हुआ। सरफराज खान की जगह मनन वोहरा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। वहीं दिल्ली की टीम में भी केवल एक बदलाव हुआ है। दरअसल मोहम्मद शमी की जगह दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से हर्षल पटेल डेब्यू कर रहे हैं। आपको बता दें कि 2012 से लेकर 2017 तक हर्षल कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी की तरफ से खेलते रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
