For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आईपीएल में आज RCB बनाम DD: देखें, किसमें कितना है दम

बेंगलुरू: आईपीएल-11 का 19वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच शनिवार को रात 8 बजे से चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। जीत को तरस रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू और दिल्ली डेयरडेविल्स हर हाल में जीत दर्ज करने के लिए पूरा जोर लगाएंगी। दोनों टीमें अभी प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे हैं। दोनों ही टीमें अभी तक चार में से एक ही मैच जीत सकी हैं। कोहली की टीम आरसीबी को पिछले मैच में मुंबई इंडियंस ने हराया था।

साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स अभी तक 122 रन ही बना सके हैं जिनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। ब्रेंडन मैकुलम ने तीन मैचों में सिर्फ 47 रन बनाए हैं। विराट, एबी डिविलियर्स, डिकॉक जैसे खिलाडियों वाली आरसीबी एक जीत को तरस गई है। आईपीएल में अबतक एक-दूसरे से खेले गये मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 11 जबकि दिल्ली डेयरडेविल्स 6 मैचों में जीत दर्ज की है। बेंगलुरू में दोनों टीमों ने 3-3 मुकाबले जीते हैं। वहीं 2011 से, डेयरडेविल्स के खिलाफ 12 में से 11 मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीते हैं।

दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ कोहली ने 16 पारियों में 99 के उच्च स्कोर के साथ 661 रन बनाए हैं। कोहली ने 7 बार 50 रनों के आंकड़े को पार किया हैं। जबकि गौतम गम्भीर ने 19 पारियों में 644 रन बनाए हैं और इस गम्भीर ने दौरान 6 फिफ्टी भी जड़ी है, गौतम गम्भीर का उच्च स्कोर 93 रन रहा है।

आईपीएल में 100 विकेट पूरे करने से उमेश यादव केवल 2 कदम दूर हैं। दिल्ली को पहले मैच में पंजाब ने हराया जबकि रायल्स ने उसे दूसरे मैच में मात दी थी। दिल्ली ने मु्ंबई के खिलाफ मैच में जीत के साथ वापसी जरूर की थी। दिल्ली के पास अमित मिश्रा वो वापस प्लेइंग इलेवन में लाने का मौका है। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट पर भी दिल्ली का दारोमदार होगा।

ये भी पढ़ें: IPL Match Preview: जीत के लिए तरस रही आरसीबी और दिल्ली के बीच होगी कड़ी टक्कर

Story first published: Saturday, April 21, 2018, 17:11 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+