oi-Amit Kumar
बेंगलुरू। आईपीएल 11 का आठवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने किंग्स इलेवन पंजाब को 4 विकेट से हरा दिया। इससे पहले आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किय। हालांकि कोहली की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ था तो वहीं किंग्स इलेवन पंजाब में केवल एक बदलाव हुआ। पंजाब में डेविड मिलर की जगह एरॉन फिंच को मौका मिला लेकिन वे 0 पर ही आउट हो गए। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में ऑल आउट होकर 155 रन बनाए। जिसके आरसीबी ने 6 विकेट खोकर 19.3 ओवर में हासिल कर लिया। आरसीबी की तरफ से उमेश यादव ने पावर प्ले में 3 विकेट लेकर पंजाब की कमर तोड़ दी तो बाद में एबी डिविलियर्स ने 40 गेंदों में 57 रन बनाकर आरसीबी को जीत के करीब पहुंचा दिया।
यहां पढ़ें RCBvKXIP का LIVE CRICKET SCORE:-
आरसीबी की पारी-
- आरसीबी ने पंजाब को 4 विकेट से हराया
- 150 के स्कोर पर आरसीबी का छठा विकेट गिरा, मंदीप सिंह 22 रन बनाकर आउट।
- 146 के स्कोर पर RCB का पांचवा विकेट गिरा, डिविलियर्स 57 रन बनाकर आउट। टाई ने लिया विकेट।
- 87 के ही स्कोर पर लड़खड़ाई आरसीबी की पारी, अश्विन ने डिकॉक के बाद सरफराज को किया आउट।
- 87 के स्कोर पर आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा, डिकॉक 45 रन बनाकर आउट। अश्विन ने लिया विकेट।
- 32 के स्कोर पर आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा, कोहली को मुजीब ने किया बोल्ड।
- पहले ही ओवर में मैक्कुलम 0 पर आउट, अक्षर ने लिया विकेट।
- 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी, डिकॉक-मैक्कुलम आए क्रीज पर।
पंजाब की पारी-
- 155 पर ऑल आउट हुई किंग्स इलेवन पंजाब, RCB को 156 का लक्ष्य। क्रिस वोक्स ने मुजीब को आउट कर पंजाब को किया ऑलआउट।
- 153 के स्कोर पर पंजाब का 9वां विकेट गिरा, अश्विन 33 रन बनाकर आउट। चहल ने लिया विकेट।
- 142 के स्को पर पंजाब को लगा आठवां झटका, एंड्रयू टाई 7 रन बनाकर आउट। क्रिस वोक्स ने लिया विकेट।
- 122 के स्कोर पर पंजाब का सातवां विकेट गिरा, अक्षर पटेल 2 रन बनाकर आउट। खाजरोलिया ने लिया विकेट।
- 110 के स्कोर पर पंजाब का छठा विकेट गिरा, स्टोनिस 11 रन बनाकर आउट। सुंदर ने लिया विकेट।
- 102 के स्को पर पंजाब का पांचवा विकेट गिरा, करुण नायर 29 रन बनाकर आउट। खाजरोलिया ने लिया आईपीएल का अपना पहला विकेट।
- 94 के स्कोर पर पंजाब का चौथा विकेट गिरा, वाशिंगटन ने किया राहुल को आउट। 30 गेंदों में बनाए 47 रन।
- 8 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 71/3, राहुल-नायर क्रीज पर
- एक ओवर में उमेश ने झटके तीन विकेट, 36 के स्कोर पर युवराज सिंह 4 रन बनाकर बोल्ड। 4 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 36/3
- लगातार गेंदों में उमेश ने झटके दो विकेट, 32 के स्कोर पर फिंच 0 पर आउट
- 32 के स्कोर पर पंजाब का पहला विकेट गिरा, उमेश यादव ने मयंक (15 रन) को किया आउट।
- आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। हालांकि कोहली की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है तो वहीं किंग्स इलेवन पंजाब में केवल एक बदलाव हुआ है। दरअसल डेविड मिलर की जगह एरॉन फिंच को मौका मिला है।
- किंग्स इलेवन पंजाब (प्लेइंग इलेवन): लोकेश राहुल (कीपर), मयंक अग्रवाल, युवराज सिंह, एरॉन फिंच, करुण नायर, मार्कस स्टॉनीज, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रयू टाइ, मोहित शर्मा, मुजीब उर रहमान।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (प्लेइंग इलेवन): ब्रेंडन मैक्कुलम, क्विंटन डी कॉक (कीपर), विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, सरफराज खान, मनदीप सिंह, क्रिस वोक्स, वाशिंगटन सुंदर, कुलवंत खेजरोलिया, उमेश यादव, युजवेन्द्र चहल।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, April 13, 2018, 19:17 [IST]
Other articles published on
Apr 13, 2018