RCBvKKR: क्रिस लिन की अर्धशतकीय पारी, केकेआर ने आरसीबी को 6 विकेट से रौंदा

IPL 2018 RCB Vs KKR: Kolkata Knight Riders beat RCB by 6 Wickets, Match Highlights | वनइंडिया हिंदी
बेंगलुरू। आईपीएल-11 का 29वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। जहां केकेआर ने आरसीबी को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। केकेआर में कोई बदलाव नहीं हुआ था। वहीं आरसीबी में 4 बदलाव हुए थे। आरसीबी में एबी डिविलियर्स की जगह टिम साउदी को शामिल किया गया था। दरअसल कोहली ने बताया कि डिविलियर्स को फीवर हो गया है। वहीं पवन नेगी की जगह मनन वोहरा को शामिल किया गया लेकिन वे 0 पर आउट होकर टले गए। वाशिंगटन सुदर की जगह मुरुगन अश्विन को शामिल किया गया था। कोरी एंडरसन की जगह ब्रैंडन मैक्कुलम को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था।
यहां पढ़ें आरसीबी बनाम कोलकाता का लाइव स्कोर -
- केकेआर ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। केकेआर की तरफ से क्रिस लिन 52 गेंदों में 62 रन बनाकर नाबाद रहे।
- 172 के स्कोर पर केकेआर का चौथा विकेट गिरा, कार्तिक 10 गेंदो में 23 रन बनाकर आउट, केकेआर को 7 गेंदों में चाहिए 5 रन
- 139 के स्कोर पर केकेआर का तीसरा विकेट गिरा, आंद्रे रसल 0 पर आउट। सिराज ने लिया विकेट। इससे पहली गेंद पर नितीश राना 15 रन बनाकर रिटॉर्ड हर्ट होकर वापस चले गए हैं।
- 108 के स्कोर पर केकेआर को लगा दूसरा झटका, उथप्पा 21 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट। मुरुगन अश्विन ने लिया विकेट।
- बारिश के बाद मैच शुरू, मुरुगन अश्विन ने पहली ही गेंद पर लिया विकेट। नरेन 19 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट।
- बारिश के कारण रुका मैच, 6.3 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 55/0, जीत के लिए 81 गेंदों में चाहिए 121 रन।
- लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर, क्रिस लिन और सुनील नरेन क्रीज पर
आरसीबी की पारी
- कोहली की 44 गेंदों में 68 रनों की पारी की बदौलत आरसीबी ने केकेआर को जीत के लिए दिया 176 रनों का लक्ष्य।
- कोहली ने 37 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, 18 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 150/4
- 140 के स्कोर पर आरसीबी का चौथा विकेट गिरा, मंदीप सिंह 14 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट। रसल ने लिया विकेट।
- लड़खड़ाई आरसीबी की पारी, 75 के स्कोर पर गिरा तीसरा विकेट। वोहरा 0 पर बोल्ड। रसल ने एक ओवर में झटके दो विकेट
- 74 के स्कोर पर आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा, मैक्कुलम 28 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट। रसल ने लिया विकेट।
- 68 के स्कोर पर आरसीबी को लगा पहला झटका, डिकॉक 29 रन बनाकर आउट। कुलदीप ने लिया विकेट।
- बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी, मैक्कुलम-डि कॉक क्रीज पर
- -------------------------------------------------------------------------------------
- कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डि कॉक (कीपर), विराट कोहली (कप्तान), मनन वोहरा, ब्रैंडन मैक्कुलम, मनदीप सिंह, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मुरुगन अश्विन, टिम साउदी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।.
- कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कीपर / कप्तान), शुभमन गिल, आंद्रे रसल, शिवम मावी, पियुष चावला, मिशेल जॉनसन, कुलदीप यादव।
Story first published: Monday, April 30, 2018, 0:12 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
