बेंगलुरू। आईपीएल 11 का 29वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार को रात 8 बजे से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच हार चुकी हैं। जहां केकेआर अपने 7 मैचों में से तीन जीतकर चौथे स्थान पर है तो वहीं 6 में से 2 मैच जीतकर आरसीबी छठे स्थान पर है। आरसीबी के लिए अब तक के टूर्नामेंट में उसकी गेंदबाजी चिंता का विषय रही है।
वहीं दिल्ली डेयरडेविल्स से करारी हार के बाद इस मुकाबले में केकेआर के गेंदबाजों को आरसीबी के तूफानी बल्लेबाजों से बचना होगा। आरसीबी की टीम दो जीत और चार हार के बाद तालिका में छठे स्थान पर है जबकि केकेआर तीन जीत और चार हार से चौथे स्थान पर बनी हुई है।
यह देखना होगा कि आरसीबी चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथों मिली हार से कैसे उबरती है। आरसीबी की टीम 200 प्लस का स्कोर खड़ा करने के बावजूद भी आसानी से से मैच हार जाती है। कुल मिलाकर उसे गेंदबाजी में काफी सुधार करना होगा। आरसीबी की तरफ से उमेश और चहल को छोड़कर कोई भी गेंदबाज अब तक अपनी गेंदबाजी से प्रभावित नहीं कर पाया है।
Win or lose we cannot dwell on our past, we must learn from it and focus on winning the next one! 👊#KKRHaiTaiyaar #KorboLorboJeetbo pic.twitter.com/WoUoyiK5fO
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 28, 2018
बेंगलुरु के पास एबी डीविलियर्स, क्विंटन डी कॉक, कप्तान विराट, कोरी एंडरसन, मनदीप सिंह जैसा बेहतरीन बल्लेबाजी लाइनअप है, लेकिन टीम पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 205 रन का बड़ा स्कोर खड़ा करने के बावूजद भी पांच विकेट से मैच हार गई जो काफी चौंकाने वाली हार रही। खासतौर पर कोहली के कुछ फैसलों को लेकर भी लोगों ने सवाल खड़े किए। चेन्नई के खिलाफ आखिरी ओवर में कोरी एंडरसन से गेंदबाजी कराने को लेकर भी लोगों ने आलोचना की थी।
वहीं दूसरी तरफ केकेआर को भी बीती रात दिल्ली डेयरडेविल्स से उलटफेर का सामना करना पड़ा और दो बार की चैम्पियन टीम जीत की लय में वापसी करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच हुई पिछली भिड़ंत में नए कप्तान दिनेश कार्तिक की अगुवाई में केकेआर ने सुनील नरेन की 19 गेंद की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 177 रन का लक्ष्य हासिल किया। नरेन, कुलदीप यादव और पीयूष चावला ने भी केकेआर की इस जीत में योगदान दिया था।
हालांकि केकेआर के गेंदबाज काफी संतुलित गेंदबाजी कर रहे हैं लेकिन दिल्ली के खिलाफ वे ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए। हालांकि केकेआर के शीर्ष खिलाड़ी रोबिन उथप्पा, क्रिस लिन और दिनेश कार्तिक को फिर से बड़ी पारियां खेलकर उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। उथप्पा (164), लिन (191), नीतिश राणा (173) और कार्तिक (212) शानदार फॉर्म में हैं।
कुल मिलाकर केकेआर भी गेदंबाजी में बदलाव कर सकते हैं। पिछले मैच में केकेआर के गेंदबाज शिवम मावी ने आखिरी ओवर में 29 रन लुटा दिए थे। वहीं आरसीबी में भी बदलाव हो सकते हैं। मोईन अली को मौका मिल सकता है।
The smaller clashes that'll form the bigger battle in #RCBvKKR. Read about them here 👇 #PlayBold #RCBhttps://t.co/HOOmH5FhYh pic.twitter.com/kTCxiTKnT1
— Royal Challengers (@RCBTweets) April 28, 2018