For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RCBvRR: सैमसन की तूफानी पारी के दम पर राजस्थान ने आरसीबी को 19 रनों से हराया

बेंगलुरू। आईपीएल 11 का 11वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया जहां राजस्थान ने कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी को 19 रनों से हरा दिया। इससे पहले आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंजबाजी का फैसला किया। आरसीबी टीम में केवल एक बदलाव हुआ था। दरअसल सरफराज खान की जगह पवन नेगी को शामिल किया गया लेकिन वे केवल 3 रन ही बना पाए। वहीं राजस्थान रॉयल्स बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने संजू सैमसन की नाबाद 45 गेंदों में 92 रनों की तूफानी पारी के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए थे।

जवाब में जीत के लिए 218 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को पहला झटका पहले ही ओवर में मैक्कुलम के रूप में लगा जो केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि उसके बाद कोहली-डि कॉक ने तूफानी पारी खेली लेकिन कोहली के फिफ्टी लगाकर आउट होने के बाद कोई बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना पाया। हालांकि अंत में मंदीप सिंह ने जरूर 25 गेंदों में 47* और सुंदर 19 गेंदों में 35 रन ने तेजी से रन बनाए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। कुल मिलाकर आरसीबी 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी और उसे 19 रनों से हार का सामना करना पड़ा।


यहां पढ़ें RCBvRR का LIVE CRICKET SCORE:-

  • RCBvRR: सैमसन की तूफानी पारी के दम पर राजस्थान ने आरसीबी को 19 रनों से हराया
  • हार के करीब आरसीबी, 19 गेंदों में 35 रन बनाकर बोल्ड हुए वाशिंगटन सुंदर। 182 के स्कोर पर बेन स्टोक्स ने लिया विकेट।
  • मुश्किल में आरसीबी, 20 रन बनाकर डिविलियर्स आउट। 114 के स्कोर पर गिरा चौथा विकेट। श्रेयस गोपाल ने लिया विकेट।
  • 101 के स्कोर पर आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा, विराट कोहली 57 रन बनाकर आउट। गोपाल ने लिया विकेट।
  • कोहली ने जड़ी 31वीं आईपीएल फिफ्टी। कोहली ने 26 गेंदों में फिफ्टी जड़ी है। ये उनकी आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी है।
  • 81 के स्कोर पर आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा, डिकॉक 26 रन बनाकर आउट। डीआर्सी शॉर्ट ने लिया विकेट।
  • लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की मजबूत शुरुआत। 5 ओवर के बाद स्कोर 49/1, कोहली डिकॉक क्रीज पर।
  • पहले ही ओवर में आरसीबी को लगा झटका, मैक्कुलम 4 रन बनाकर आउट। गौतम ने लिया विकेट।

राजस्थान की पारी

  • राजस्थान ने आरसीबी को जीत के लिए दिया 218 रनों का लक्ष्य। राजस्थान की तरफ से संजू सैमसन ने 45 गेंदों में 92 रनों की तूफानी पारी खेली। इस बीच उन्होंने 10 छक्के और 2 चौके भी बड़े। राहुल त्रिपाठी भी 5 गेंदों में 14 रन बनाकर नाबाद रहे।
  • 175 के स्कोर पर राजस्थान का चौथा विकेट गिरा, बटलर 23 रन बनाकर आउट। क्रिस वोक्स ने लिया विकेट।
  • 102 के स्कोर पर राजस्थान का तीसरा विकेट गिरा, स्टोक्स को चहल ने किया बोल्ड
  • 53 के स्कोर पर राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा, डीआर्सी शॉर्ट बने चहल का शिकार
  • 49 के स्कोर पर राजस्थान का पहला विकेट गिरा, अजिंक्य रहाणे 36 रन बनाकर आउट
  • अजिंक्य रहाणे की तेज पारी, 5 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 43/0
  • राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), डी अर्सी शॉर्ट, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, जोस बटलर (कीपर), राहुल त्रिपाठी, कृष्णप्पा गोथम, श्रेयस गोपाल, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट, बेन लाफलिन
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (कीपर), ब्रेंडन मैक्कुलम, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, मनदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, क्रिस वोक्स, पवन नेगी, कुलवंत खेजरोलिया, उमेश यादव, युजवेन्द्र चहल।
  • आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंजबाजी का फैसला किया है। आरसीबी टीम में केवल एक बदलाव हुआ है। दरअसल सरफराज खान की जगह पवन नेगी को शामिल किया गया है। वहीं राजस्थान रॉयल्स में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

Story first published: Sunday, April 15, 2018, 19:41 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+