RCBvSRH: रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने हैदराबाद को 14 रनों से हराया
बेंगलुरू। आईपीएल 11 का 51वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। जहां आरसीबी ने हैदराबाद को 14 रनों से हरा दिया। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद की टीम में केवल एक बदलाव हुआ था। दरअसल भुवनेश्वर कुमार की जगह बासिल थंपी को शामिल किया जो टी20 इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। वहीं आरसीबी की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में पार्थिव पटेल 1 रन बनाकर आउट हुए और बाद में कोहली भी 12 रन बनाकर राशिद खान का शिकार होकर पवेलियन लौट गए। कोहली के जाने के बाद लगा कि आरसीबी इतना बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाएगी। हालांकि उसके बाद आया डिविलियर्स और मोईन अली का तूफान। दोनों ही बल्लेबाजों ने हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और तूफानी अंदाज में रन बनाने शुरू किए। डिविलियर्स 39 गेंदों में 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से 69 रन बनाकर आउट हुए। डिविलियर्स को भी राशिद खान ने पवेलियन भेजा। उसके बाद मोईन अली भी राशिद की गुगली के आगे नहीं टिक पाए और इसी ओवर में 34 गेंदों में 6 छक्के और 2 चौकों की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए।
मोईन के जाने के बाद मंदीप सिंह सस्ते में आउट होकर चले गए लेकिन कॉलिन डि ग्रैंडहोम ने तूफानी पारी खेलकर आरसीबी को बड़े स्कोर की तरफ ढकेल दिया। ग्रैंडहोम 17 गेंदों में 1 चौका व 4 छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद सारा काम सरफराज खान ने पूरा कर दिया। सरफराज 8 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी ने 20 ओवरों में 218 रन बनाए।
वहीं हैदराबाद की तरफ से बासिल थंपी 4 ओवरों में 70 रन देकर सबसे महंगे साबित हुए। आपको बता दें कि ये आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा स्पैल है इससे पहले 2013 में चेन्नई के खिलाफ ईशांत शर्मा ने 66 रन खर्च किए थे। यही नहीं ये टी20 क्रिकेट के इतिहास का भी सबसे महंगा स्पैल है।
219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत अच्छी रही। धवन और हेल्स ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई लेकिन ओपनर ज्यादा देर टिक नहीं पाए और धवन (18), हेल्स (37) रन बनाकर आउट हुए। हालांकि उसके बाद विलियमसन ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। हालांकि विलियमसन जीत के करीब लेजाकर खुद आउट हो गए। विलियमसन 20वें ओवर की पहली गेंद पर 42 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि काफी समय से फ्लॉप चल रहे मनीष पांडे 38 गेंदों में 62 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद की टीम 3 विकेट खोकर 204 रन ही बना पाई। इसी के साथ आरसीबी की उम्मीदें प्ले-ऑप में पहुंचने के लिए जागी हुई हैं।
यहां पढ़ें आरसीबी बनाम हैदराबाद का LIVE CRICKET SCORE:-
हैदराबाद की पारी-
- रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने हैदराबाद को 14 रनों से हराया
- 199 के स्कोर पर हैदराबाद को तीसरा विकेट गिरा, केन विलियमसन 42 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट। 20वें ओवर की पहली गेंद पर सिराज ने लिया विकेट।
- केन विलियमसन की धुआंधार पारी, 15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 152/2, केन विलियमसन 35 गेंदों में 76 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर हैं।
- 64 के स्कोर पर हैदराबाद को लगा दूसरा झटका। मोईन अली की गेंद पर एबी डिविलियर्स ने लपका बेहद ही सनसनीखेज कैच। एलेक्स हेल्स 24 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट।
- 47 के स्कोर पर हैदराबाद को लगा पहला झटका, चहल ने शिखर धवन को किया आउट। 15 गेंदों में बनाए 18 रन.
- बल्लेबाजी के लिए उतरी हैदराबाद, शिखर धवन-एलेक्स हेल्स क्रीज पर
आरसीबी की पारी-
- आरसीबी का पांचवा विकेट गिरा, मंदीप सिंह 4 रन बनाकर आउट। 176 के स्कोर पर सिद्धार्थ कौल ने दिया झटका।
- एक ही ओवर में आरसीबी के दो विकेट गिरे, डिविलियर्स के बाद 34 गेंदों में 65 रन बनाकर मोईन अली आउट। 149 के स्कोर पर राशिद ने दिया चौथा झटका।
- 145 के स्कोर पर आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा, 39 गेंदों में 69 रन बनाकर डिविलियर्स आउट। राशिद खान ने लिया विकेट।
- 38 के स्कोर पर आरसीबी को लगा बड़ा झटका, 12 रन बनाकर विराट कोहली बने राशिद खान का शिकार
- पहले ही ओवर में गिरा आरसीबी का विकेट, पार्थिव पटेल 1 रन बनाकर आउट। संदीप शर्मा ने पहले ही ओवर में दिया आरसीबी को झटका।
- बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी, कोहली-पार्थिव पटेल क्रीज पर
- --------------------------------------------------------------------------------
- सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल (कीपर), मोईन अली, एबी डिविलियर्स, मंदीप सिंह, सरफराज खान, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, टिम साउदी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
- सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, एलेक्स हेल्स, केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, शाकिब अल हसन, श्रीवत्स गोस्वामी (कीपर), रशीद खान, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा, तुलसी थम्पी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
