
पत्नी गौरी और बेटी भी पहुंचे साथ
शाहरुख खान के साथ पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना और बेटा अबराम भी मैदान पर पहुंचे। मैदान पर शाहरुख को बेटी सुहाना खान और सबसे छोटे बेटे अबराम खान के साथ मौज-मस्ती करते हुए देखे गए। शाहरुख के साथ संजय कपूर, सुजैन और दूसरे कई फिल्मी सितारे भी थे।

दोस्त के साथ पहुंची सुहाना खान
शाहरुख की बेटी सुहाना यहां अकेले नहीं बल्कि अपनी बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर के साथ पहुंचीं। शनाया अभिनेता संजय कपूर की बेटी हैं। अभिनेता संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर भी खेल देखने पहुंचे। महीप ने इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। सुहाना और शनाया लगातार मस्ती करते देखी गईं।

पहले ही चला गया अबराम
सुहाना और शनाया जीत के बाद मैदान में शाहरुख के साथ जश्न मनाती नजर आईं। वहीं मीडिया में अकसर खबर बनने वाले अबराम मैच खत्म होने से पहले ही मैदान के बाहर चले गए। इस बारे में पूछने पर शाहरुख ने मजाकिया लहजे में कहा कि अबराम ने उनसे कहा कि आप मैच जीत कर आओ, तब मैं जाकर पार्टी की तैयारी करता हूं।

नरेन ने दिया शाहरुख को झूमने का मौका
कोलकाता ने अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 4 विकेट से हराया। मैच में केकेआर के ओपनर सुनील नरेन ने 19 गेंद में चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी और लगातार शाहरुख उनके शॉट्स पर झूमते रहे। उनके बाद कप्तान दिनेश कार्तिक ने उपयोगी पारी खेल टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया।
IPL 2018 : जब युवराज सिंह को लोकेश राहुल की तूफानी पारी से लगा डर तो कही ये बात


Click it and Unblock the Notifications
