For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: चेन्नई के हाथों हार के बाद शाहरुख खान ने ली खिलाड़ियों की डांस क्लास, जमकर थिरके आंद्रे रसेल

चेन्नई। यहां खेले गए चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ दूसरे मुकाबले में आंद्रे रसेल की 36 गेंदों में 88 रन की पारी शायद ही क्रिकेट फैंस भुला पाएं। रसेल की इस ताबड़तोड़ पारी बदौलत आपीएल सीजन-11 में पहली बार किसी टीम ने 200 प्लस टोटल बनाया। लेकिन वो भी चेज हो गया। अपनी तेज तर्रार अर्धशतकीय पारी में रसेल ने ताबड़तोड़ 11 छक्के लगाए। चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स जब 95 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थी, उस समय कप्तान दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर आंद्रे रसेल ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश की। दोनों बल्लबाजों ने टीम के लिए 67 रन जोड़े। रसेल ने सिर्फ 36 गेंदों में 88 रन ठोंक डाले। रसेल के छक्के को देखने के लिए शाहरुख खान सीट से भी उड़ खड़े हुए। हालांकि चेन्नई ने 203 रनों के लक्ष्य को भी हासिल कर लिया और शाहरुख की टीम मैच हार हई।

हालांकि केकेआर के मालिक शाहरुख खान और उसके खिलाड़ियों पर हार का असर जरा भी नहीं दिखा। मैच के कुछ समय बाद ही कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया।

इस वीडियो में रसेल शाहरूख खान और टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में शाहरुख सभी को अपनी फिल्म रा-वन के गाने छम्मक छल्लो पर डांस सिखाते नजर आ रहे हैं। यही नहीं शाहरुख खान उन्हें डांस करना भी सिखा रहे हैं। आप भी देखें वीडियो-

Fun time with the boss himself! #SRK

A post shared by Andre Russell (@ar12russell) on

Story first published: Wednesday, April 11, 2018, 22:10 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+