IPL 11: दिल्ली-केकेआर के इन दो गेंदबाजों को पड़ी फटकार, ये है मामला
नई दिल्ली। दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए एक मुकाबले में भले ही दिल्ली डेयरडेविल्स ने शानदार जीत हासिल की हो लेकिन उसके एक गेंदबाज को कड़ी फटकार पड़ा है। हालांकि दिल्ली डेयरडेविल्स के ही नहीं बल्कि अपने आखिरी ओवर में 29 रन लुटाने वाले युवा गेंदबाज शिवम मावी को भी फटकार पड़ी है। दरअसल इन दोनों गेंदबाजों को आईपीएल की आचार संहिता के उल्लघंन के लिये फटकार लगाई गई है। उन्हें शुक्रवार को फिरोजशाह कोटला मैदान में केकेआर और डीडी के बीच मैच के दौरान दो अलग घटनाओं के लिए फटकार लगाई।
इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने बयान में कहा, 'मावी और खान दोनों खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल की आचार संहिता की 2.1.7 धारा के अंतर्गत लेवल एक का उल्लघंन और सजा भी स्वीकार कर ली है।'
ये था मामला
दिल्ली की पारी के छठे ओवर में शिवम मावी ने दिल्ली के ओपनर कोलिन मुनरो को आउट करने के बाद कुछ कॉमेंट किया था। इस पर मुनरो ने भी पलटकर जवाब दिया था। हालांकि, बात यहीं खत्म हो गई थी। दूसरी ओर दिल्ली के आवेश खान ने भी कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसल को बोल्ड करने के बाद अपशब्द कहे थे, जिसकी शिकायत बैट्समैन ने फील्ड अंपायर से की थी। आवेश ने जश्न के तौर पर फ्लाइंग किस भी रसल की ओर उछाले थे। फिलहाल इन खिलाड़ियों पर किसी तरह का जुर्माना या बैन नहीं लगाया गया है। मगर आइपीएल ऐसे खिलाड़ियों के व्यवहार पर नजर रखेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
