नई दिल्ली। आईपीएल 2018 खत्म हो चुका है और मुंबई के वानखेड़े चेन्नई सुपरकिंग्स ने तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है। छक्के-चौकों वाले इस 11वें आईपीएल के फटाफट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अगर किसी गेंदबाज की धुलाई हुई है, तो उनका नाम सिद्धार्थ कौल। सनराइजर्स हैदराबाद के सिद्धार्थ कौल ने आईपीएल 2018 में कुल 536 रन दिए। वहीं, उनके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के डेवेन ब्रावो इस सीजन में सबसे ज्यादा रन लुटाने के मामले में नंबर दो गेंदबाज रहे।
रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फाइनल में ब्रावो ने हालांकि एक विकेट जरूर लिया, लेकिन 4 ओवरों में उन्होंने 46 रन खर्च किए। उनका इकोनॉमी रेट 11.50 का रहा। कौल और ब्रावो से पहले 2013 आईपीएल में उमेश यादव सबसे ज्यादा महंगे साबित हुए थे, जिन्होंने 2013 में 508 रन लुटाए।
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड
536 सिद्धार्थ कौल (2018)*
533 डेवेन ब्रावो (2018)
508 उमेश यादव (2013)
507 मैक्लेंघन (2017)
497 डे ब्रावो (2013)
494 डे ब्रावो (2016)