IPL 2018: MI VS SRH, मुंबई इंडियंस को जीत की दरकार, सनराइजर्स भी हैं तैयार
मुंबई। आईपीएल 11 का 23वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के वानखेड़ें स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीम अपनी लगातार हो रही हार के क्रम को तोड़ने के लिए आज मैदान में आमने सामने होंगी। सबसे दिलचस्प होगा की भारतीय टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज आज एक दूसरे को हराने के लिए उतरेंगे, ऐसे में यह जानना बड़ा दिलचस्प होगा कि आखिर इस मैच में गब्बर का जादू चलता है या फिर रोहित की तूफानी बल्लेबाजी। मुंबई इंडियंस ने जहां अभी इस सीरीज में सिर्फ एक ही जीत दर्ज की है वहीं सनराइजर्स हैदराबाद तीन मैच जीतने के बाद लगातार दो मैच हार चुकी है। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए यह मैच बेहद रोमांचक होने वाला है। मुंबई के लिे यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि अब तक मुंबई ने पांच में से सिर्फ एक ही मैच में जीत दर्ज की है। ऐसे में मुंबई को इस सीरीज में बने रहने रहने के लिए भी महत्वपूर्ण है कि वो इस मैच को जीते।
अगर मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के क्रम की बात करें तो सूर्यकुमार यादव ने अब तक मध्यक्रम में ही बल्लेबाजी की है। कुछ इनिंग को अगर छोड़ दें तो 27 वर्षीय यादव ने अच्छी बल्लेबाजी की है ऐसे में यह मुंबई के लिए यह एक अच्छा संकेत है। वहीं इविन लुईस और ईशान किशन की भी भूमिका को भी कम नहीं आंका जा सकता। कुल मिलाकर बल्लेबाजी के स्तर पर देखें तो मुंबई की बल्लेबाजी क्रम बेहद मजबूत है।
सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो शिखर धवन भले ही किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हुए मुकाबले में शानदार पारी न खेल पाएं हो लेकिन उऩकी बल्लेबाजी को कमतर नहीं आंका जा सकता है। वहीं अगर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान किम बिलियमसन की बात करें तो वह इस समय बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं औऱ अपने पिछले ही मुकाबले में उन्होंने शानदार अर्धशतक बनाया था।
गेंदबाजों पर रहेगी खास नजरः अगर इस मैच में गेंदबाजों की बात करें तो भारत के दो शानदार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जो कि मुंबई इंडियंस से खेल रहे हैं और भुवनेश्वर कुमार जो कि हैदराबाद की टीम में हैं, इनकी भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। बुमराह ने आरसीबी और राजस्थान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी। वहीं भुवनेश्वर कुमार भी इस सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी की है।
वानखेड़ें में अब तक का रिकॉर्डः अब तक सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े के मैदान पर तीन मैच खेले हैं जिनमें तीनों ही मुकाबला मुंबई की टीम ने जीता है।
अगर मुंबई इंडियंस के खिलाफ शिखर धवन के रिकॉर्ड की बात करें तो अपने 11 मैच की इनिंग में धवन ने 133.85 के स्ट्राइक रेट से 431 रन बनाये हैं। वहीं भुवनेश्वर ने मुंबई के खिलाफ खेले गए 12 मैच में 16 विकेट लिए हैं। ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
