For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SRH vs RR मैच: धवन के 'धमाके' से सनराइजर्स को मिली जीत, राजस्थान को 9 विकेट से हराया

IPL 2018 SRH vs RR:Sunrises Hyderabad beat Rajasthan by 9 wickets in low scoring match|वनइंडियाहिंदी
नई दिल्ली। IPL 2018 के आज के मुकाबले में SRH vs RR की टीमें आमने-सामने हैं। दोनों ही टीमें इस बार नए कप्तानों के साथ उतरीं हैं। आईपीएल का चौथा मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में रात आठ बजे खेला जा रहा है। राजस्थान अपने पुराने कप्तान स्टीव स्मिथ और हैदराबाद डेविड वार्नर के बिना लीग में उतरी हैं। दोनों को बॉल टेम्परिंग के आरोप में बीसीसीआई ने आईपीएल में प्रतिबंधित कर दिया है।

Live update-

शिखर धवन में 57 बॉल में 77 रन बनाकर टीम को जीत के करीब ला दिया। वहीं कप्तान केन विलियमसन ने 35 बॉल में 36 रन की पारी खेलकर राजस्थान को करारी शिकस्त दे दी।

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हराया।

सनराइजर्स की शुरुआत तेज रही। शिखर धवन और कप्तान केन विलियमसन ने टीम को जीत के करीब ला दिया।

पहला विकेट गिरने के बाद सनराइजर्स ने तेज शुरुआत की है। शिखबर धवन और केन विलियमसन ताबड़बोड़ बल्लेबाजी कर रहे है।

126 रन का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम को पहला झटका लगा। सनराइजर्स को लगा पहला झटका, ऋद्धिमान साहा 5 रन बनाकर आउट हो गए।

राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में मात्र 125 रन ही बना सकी। राजस्थान ने सनराइजर्स के सामने 126 रनों का लक्ष्य रखा है।

राजस्थान को नौवां झटका, जयदेव उनादकट 1 रन बनाकर आउट। 125 रन के स्कोर पर टीम के 9 विकेट गिर चुके हैं।

राजस्थान को लगा आठवां झटका, श्रेयस गोपल 18 रन बनाकर आउट

राजस्थान रॉयल्स को एक और झटका। जोस बटलर मात्र 6 रन बनाकर आउट। 17 ओवर के बाद टीम का स्कोर 115/7

राजस्थान को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। कृष्णप्पा गौथम 0 रन बनाकर आउट हो गए।

राजस्थान को पांचवा झटका, 49 रन बनाकर सैमसन आउट

राजस्थान को चौथा झटका, राहुल त्रिपाठी 17 रन बनाकर आउट

मैच का लाइव अपटेड-नौ ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 67/3

बेन स्टोक्स के आउट होने के बाद राहुल त्रिपाठी मैदान पर उतरे।

राजस्थान को तीसरा झटका, टूर्नामेंट के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बेन स्‍टोक्‍स मात्र 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं

राजस्थान को दूसरा झटका, रहाणे 13 रन बनाकर आउट

पहले झटके के बाद संभली राजस्थान की पारी, पूरे किए 50 रन

राजस्थान को पहला झटका, डार्सी 4 रन बनाकर आउट

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू, अजिंक्‍य रहाणे और डार्सी शॉर्ट क्रीज पर

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

Story first published: Monday, April 9, 2018, 23:16 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+