
नबी ने ईशान का विकेट झटका
17 के स्कोर पर मुंबई का दूसरा विकेट गिरा जब ईशान किशन 0 पर आउट हुए। नबी ने ईशान का विकेट झटका। मोहम्मद नबी ने 3 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिया।

राशिद खान ने 4 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 2 विकेट लिए।
61 के स्कोर पर मुंबई का चौथा विकेट गिरा जब क्रुनल पांड्या 24 रन बनाकर राशिद की गेंद पर आउट हुए। राशिद खान ने 4 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 2 विकेट लिए। राशिद को मैन ऑफ द मैच भी दिया गया।

अफगानी जोड़ी राशिद खान और मोहम्मद नबी
मुंबई इंडियंस 18.5 ओवरों में मात्र 87 रनों पर ऑल आउट हो गई। अफगानी जोड़ी राशिद खान और मोहम्मद नबी ने इस जीत में बड़ी भूमिका निभाई। थंपी ने भी 2 विकेट झटके।

मुंबई इंडियंस की 6 मैचों में 5वीं हार
हैदराबाद की तरफ से सिद्धार्थ कौल ने 23 रन देकर तीन विकेट झटके।
ये मुंबई इंडियंस की 6 मैचों में 5वीं हार है। मुंबई की टीम 6 मैचों में केवल एक जीत के साथ सातवें स्थान पर है जबकि हैदराबाद की 6 मैचों में चौथी जीत है। मुंबई के होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में हैदराबाद की ये पहली जीत है। यह पहला मौका है जब सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई को उसके होम ग्राउंड पर हराया है।


Click it and Unblock the Notifications
