For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2018: धवन के सामने पस्त हुए राजस्‍थान रॉयल्‍स, सनराइजर्स ने 9 विकेट से हराया

IPL 2018 SRH vs RR:Sunrises Hyderabad beat Rajasthan by 9 wickets in low scoring match|वनइंडियाहिंदी
नई दिल्ली। आईपीएल 11 के आज के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हराकर जीत के साथ आगाज किया है। शिखबर धवन और कप्तान केन विलियमसन की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत सनराइजर्स ने 9 विकेट से राजस्थान रॉयल्स को शिकस्त दी।

धवन की धमाकेदार बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्‍थान रॉयल्‍स 20 ओवर में मात्र 125 रन ही बनाए। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन संजू सैमसन ने बनाए। वहीं जीत के लिए 26 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम की शुरुआत धमाकेदार रहीय़ शिखर धवन ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 57 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 1 छक्‍का शामिल रहा। धवन का साथ कप्तान केन विलियमसन ने दिया। केन ने 35 गेंदों में 36 रन बनाकर नाबाद रहे।

बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही राजस्थान
राजस्‍थान रॉयल्‍स की शुरुआत अच्छी नही रही। पारी की शुरुआत अजिंक्‍य रहाणे और डार्सी शॉर्ट ने की, लेकिन टीम अपना विकेट बचाने में नाकमियाब रही। पहले ही ओवर में डार्सी शॉर्ट का विकेट गिरा। चौथे ओवर में रहाणे अपना विकेट खो बैठे। नौंवे ओवर में आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बेन स्‍टोक्‍स आउट हो गए। बेन ने मात्र 5 रन बनाए। राजस्थान की टीम लगातार विकेट खोती रही।

पारी के 14वें ओवर में राजस्‍थान के दो विकेट गिर गए। राहुल त्रिपाठी 17 रन बनाकर और संजू सैमसन 49 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद एक एक करके राजस्थान के विकेट गिरते चले गए और टीम 6 विकेट खोकर मात्र 97 रन ही बना सकी। पारी संभलती उससे पहले श्रेयस गोपाल और जयदेव उनादकट एक के बाद एक कर आउट हो गए और टीम 20 ओवरों में मात्र 125 रन बना सकी।

Story first published: Monday, April 9, 2018, 23:39 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+