For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 11: पुराने अंदाज में नई ताकत के साथ उतरेगी सनराइजर्स हैदराबाद, ये रहा फुल स्क्वॉड

नई दिल्ली। डेक्कन चार्जर्स के समाप्त होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद 2013 में अस्तित्व में आई थी। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को हराकर 2016 में आईपीएल का खिताब जीता था। डेविड वार्नर और भुवनेश्वर कुमार टीम के अच्छे प्रदर्शन के पीछे एक प्रमुख कारण रहे हैं। पिछले सीजन में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान को शामिल करना भी टीम के लिए एक अच्छा निवेश साबित हुआ। हालांकि, वे 2017 में खिताब का बचाव करने में असफल रहे।

2018 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने सबसे बड़े मैच विनर डेविड वार्नर और भुवनेश्वर कुमार को जहां रिटेन किया है तो वहीं उन्होंने एक बार फिर से नीलामी में शिखर धवन, राशिद खान के लिए मैच (आरटीएम) कार्ड का इस्तेमाल कर टीम में वापस जोड़ लिया है। अफगान स्पिन को हैदराबाद ने 9 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर खरीदा है।

इसके अलावा कर्नाटक के मनीष पांडे को आईपीएल के इस सीजन की तीसरी सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीदा है। पांडे को हैदराबाद ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा है। ये है सनराइजर्स हैदराबाद का फुल बैलेंस्ड स्क्वॉड-


स्क्वॉड स्ट्रेंथ- 25 खिलाड़ी
विदेशी खिलाड़ी- 8
बचा हुआ फंड- 65 लाख रुपए
रिटेन किए हुए खिलाड़ी-
भारतीय
- भुवनेश्वर कुमार (8.5 करोड़ रुपए)
विदेशी- डेविड वार्नर (12.5 करोड़ रुपए)


नीलामी के दौरान खरीदे गए खिलाड़ी
भारत
- मनीष पांडे, शिखर धवन, रिद्धिमान साहा, सिद्धार्थ कौल, दीपक हुड्डा, सैयद खलील अहमद, संदीप शर्मा, यूसुफ पठान, श्रीवत्स गोस्वामी, बासिल थम्पी, टी नटराजन, रिकी भुई, सचिन बेबी, बिपुल शर्मा, तन्मय अग्रवाल , मेहदी हसन।
विदेशी- रशीद खान, केन विलियमसन, शाकिब अल हसन, कार्लोस ब्राथवेट, मोहम्मद नबी, क्रिस जॉर्डन, बिली स्टेनलेक।


इस सीजन हैदराबाद के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी-
डेविड वार्नर- 12.5 करोड़ रुपये (रिटेन्ड), मनीष पांडे - 11 करोड़ रुपये (नीलामी में)


Story first published: Wednesday, January 31, 2018, 12:20 [IST]
Other articles published on Jan 31, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+