For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2018: यहां जानिए सनराइजर्स हैदराबाद का शेड्यूल, टाइमिंग, वेन्यू और टीवी चैनल इन्फॉर्मेशन

हैदराबाद। आईपीएल की शुरुआत से पहले हैदराबाद के लिए एक बुरी खबर आई थी। दरअसल उसके तूफानी कप्तान डेविड वार्नर पर एक साल का बैन लग गया है। जिसके चलते हैदराबाद ने टीम की कमान न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन को सौंपी है। हालांकि हैदराबाद अपने 2016 के प्रदर्शन को दोहराने के लिए बेताब होगी जहां उसने चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। हालांकि उस समय कप्तान डेविड वार्नर थे और उन्होंने फाइनल में विस्फोटक बल्लेबाजी की थी। हालांकि इस बार सनराइजर्स इकलौती टीम है जिसका कप्तान विदेशी है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वार्नर और भुवनेश्वर कुमार को रिटेन किया था हालांकि वार्नर नहीं खेल रहे हैं लेकिन लगातार दो सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे भुवनेश्वर कुमार टीम के साथ हैं। इसके अलावा टीम ने नीलामी में शिखर धवन, राशिद खान के लिए मैच (आरटीएम) कार्ड का इस्तेमाल कर टीम में वापस जोड़ लिया है। अफगान स्पिन सनसनी राशिद को हैदराबाद ने 9 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर खरीदा था।

इसके अलावा कर्नाटक के मनीष पांडे को आईपीएल के इस सीजन की तीसरी सबसे बड़ी बोली लगाकर हैदराबाद ने खरीदा। पांडे को हैदराबाद ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा है। कुल मिलाकर हैदराबाद को वार्नर की कमी तो खलेगी लेकिन टीम पूरी तरह बैलेंस्ड नजर आ रही है।


जानिए सनराइजर्स हैदराबाद का शेड्यूल, टाइमिंग, वेन्यू और टीवी चैनल इन्फॉर्मेशन

सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रासारित किए जाएंगे। ऑनलाइन हॉटस्टार पर देख सकते हैं।


सोमवार, 9 अप्रैल
मैच 4: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स
रात 8 बजे IST, राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद


गुरुवार, 12 अप्रैल
मैच 7: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस
रात 8 बजे IST, राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद


शनिवार 14 अप्रैल
मैच 10: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
रात 8 बजे IST, ईडन गार्डन, कोलकाता


गुरुवार, 19 अप्रैल
मैच 16: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम किंग्स इलेवन पंजाब
रात 8 बजे IST, आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली


रविवार, 22 अप्रैल
मैच 20: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
शाम 4 बजे IST, राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद


मंगलवार, 24 अप्रैल
मैच 23: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस
रात 8 बजे IST, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई


गुरुवार, 26 अप्रैल
मैच 25: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम किंग्स इलेवन पंजाब
रात 8 बजे IST, राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद


रविवार, 29 अप्रैल
मैच 28: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स
शाम 4 बजे IST, सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर


शनिवार, 5 मई
मैच 36: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स
रात 8 बजे IST, राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद


सोमवार, 7 मई
मैच 39: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू
रात 8 बजे IST, राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद


गुरुवार, 10 मई
मैच 42: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स
रात 8 बजे IST, फिरोज शाह कोटला ग्राउंड, दिल्ली


रविवार, 13 मई
मैच 46: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
शाम 4 बजे IST, एमए ए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई


गुरुवार, 17 मई
मैच 51: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
रात 8 बजे IST, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु


शनिवार, 19 मई
मैच 54: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
रात 8 बजे IST, राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद


Story first published: Thursday, April 5, 2018, 14:21 [IST]
Other articles published on Apr 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+