For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL Match Preview: विजयरथ पर सवार धोनी के शेरों से भिड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद

नई दिल्ली। आईपीएल 11 का 20वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रविवार शाम 4 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई सुपरकिंग्स अपने 4 मैचों में से 3 जीतकर दूसरे पायदन पर है तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 4 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है लेकिन रनरेट के आधार पर वह चौथे पायदन पर है। वहीं दो साल बाद आईपीएल में वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स की इस सीजन में शुरुआत अच्छी रही है। पिछले मैच में भी सीएसके ने अपने नए होम ग्राउंड पुणे में भी अपनी पहली जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने एकतरफा जीत दर्ज की थी।

हैदराबाद को पिछले मैच में हुई गेंदबाजों की धुनाई को भूलना होगा

वहीं पिछले मैच में क्रिस गेल के तूफानी शतक की वजह से मैच गंवाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ जीत के ट्रैक पर वापसी करना चाहेगी। पिछले मैच में गेल की 64 गेंदों में खेली गई 104 रन की जोरदार पारी की बदौलत पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराते हुए उसका लगातार तीन मैचों से चले आ रहे जीत के क्रम को तोड़ दिया था। हालांकि अब केन विलियमसन के नेतृत्व में टीम को पिछले मैच में हुई गेंदबाजों की धुनाई को भूलना होगा और सुपरकिंग्स के खिलाफ एकजुट होना होगा।

हैदराबाद सबसे बैलेंस टीम

कहा जाता है कि हैदराबाद सबसे बैलेंस टीम है। खासतौर पर उसकी गेंदबाजी बेहद सटीक रही है। उसके फ्रंट लाइन के सभी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, बिल्ली स्टानलेक और शाकिब उल हसन फॉर्म में है और टूर्नमेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल है। अफगानिस्तान के युवा स्पिनर राशिद खान हालांकि संघर्ष कर रहे है जिन्होंने चार मैचों में तीन विकेट लिए हैं।

वॉटसन गेंद और बल्ले से लय में हैं

वहीं दूसरी तरफ चेन्नई एक के बाद एक किला फतेह करती जा रही है। टूर्नामेंट में उसे एकमात्र हार किंग्स इलेवन पंजाब से मिली। पिछले मैच में चेन्नई ने हरफनमौला शेन वॉटसन की शतकीय पारी (57 गेंद में 106 रन) के दम पर राजस्थान रॉयल्स को 64 रन से करारी शिकस्त दी। वॉटसन गेंद और बल्ले से लय में हैं। चेन्नई के लिए ओपनिंग करते हुए वे मजबूत शुरुआत दे रहे हैं। उन्होंने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ सबसे अधिक विकेट भी चटकाए हैं।

बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी वॉटसन ने कमाल दिखाया है

मिडिल ऑर्डर में सुरेश रैना, अंबाती रायडू और कप्तान धोनी टीम को मजबूती दे रहे हैं। वहीं गेंदबाजी में भी टीम का संतुलन अच्छा है। वॉटसन बतौर ऑलराउंडर टीम का काम कर रहे हैं। बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी वॉटसन ने कमाल दिखाया है। वॉटसन ने चार मैचों में 6 विकेट झटके हैं। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर और इमरान ताहिर भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। सुपरकिंग्स की टीम में बल्लेबाजी में ज्यादा गहराई है। उनके पास 7वें नंबर तक ऐसे बल्लेबाज हैं, जो बड़े शॉट खेल सकते हैं। वहीं हैदराबाद के लिए चिंता की बात ये है कि शिखर धवन पिछले मैच में चोटिल हो गए थे। उनका खेलना हालांकि तय माना जा रहा है लेकिन धवन को बल्ले से परफॉर्म कर पाते हैं या नहीं ये देखना होगा।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

रविवार, 22 अप्रैल

मैच 20: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

शाम 4 बजे IST, राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद

Story first published: Saturday, April 21, 2018, 22:57 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+