SRHvCSK Qualifier 1 Live: चेन्नई का सातवां विकेट गिरा, दीपक चहर 10 रन बनाकर आउट
मुंबई। आईपीएल 11 का पहला क्वालीफायर मुकाबला टेबल टॉपर सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। चेन्नई की टीम में केवल एक बदलाव हुआ है। सैम बिलिंग्स की जगह शेन वॉटसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आपको बता दें कि आज जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी और हारने वाली टीम को क्वालीफायर दो में एलिमनेटर मुकाबले की विजेता टीम से भिड़ना होगा।
अगर हैदराबाद और चेन्नई के प्रदर्शन पर नजर डालें तो दोनों ही टीमों ने 14 मुकाबलों में 9 मुकाबले जीते हैं और 18 अंको के साथ प्लेऑफ में पहुंचे हैं। ऐसे में इन दोनों के बीच होने वाला काफी रोमांचक होने का अनुमान है। चेन्नई की टीम की अगर बात करें तो उनका बल्लेबाजी का प्रदर्शन इस सीजन बेहतर रहा है वहीं हैदराबाद की टीम ने अपनी गेंदबाजी के दम पर कई मुकाबले जीते हैं।
यहां पढ़ें चेन्नई बनाम हैदराबाद का LIVE CRICKET SCORE:-
चेन्नई की पारी-
- 92 के स्कोर पर चेन्नई का सातवां विकेट गिरा, दीपक चहर 10 रन बनाकर आउट। संदीप शर्मा ने झटका दूसरा विकेट।
- 62 के स्कोर पर चेन्नई को लगा छठा झटका, जडेजा 3 रन बनाकर आउट। संदीप शर्मा ने लिया विकेट।
- 57 के स्कोर पर आधी चेन्नई की टीम पवेलियन लौटी, ब्रावो 7 रन बनाकर आउट। राशिद ने झटका दूसरा विकेट।
- 39 के स्कोर पर लड़खड़ाई चेन्नई की पारी, धोनी 9 रन बनाकर आउट। राशिद ने लिया विकेट। 8 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 40/4
- रैना के बाद रायडू भी बोल्ड, कौल ने लगातार गेंदों पर झटके दो विकेट
- 24 के स्कोर पर चेन्नई को लगा दूसरा झटका, सुरेश रैना 13 गेंदों में 22 रन बनाकर बोल्ड। सिद्धार्थ कौल ने किया बोल्ड।
- पहले ही ओवर में गिरा चेन्नई का विकेट, शेन वॉटसन 0 पर आउट। भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में दिया झटका।
- बल्लेबाजी के लिए उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स, शेन वॉटसन और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर
हैदराबाद की पारी-
- ब्रैथवेट की शानदार पारी, हैदराबाद ने चेन्नई को दिया 140 रनों का लक्ष्य। हैदराबाद ने 20 ओवरों में 7 विके खोकर 139 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार आखिरी गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हुए। वहीं कार्लोस ब्रैथवेट ने जरूर शानदार पारी खेली। ब्रैथवेट 29 गेंदों में 4 छक्कों और एक चौके की मदद से 43 रन बनाकर नाबाद रहे।
- 88 के स्कोर पर हैदराबाद छठा विकेट गिरा, युसुफ पठान 29 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट। ब्रावो ने लिया विकेट।
- हैदराबाद को लगा पांचवा झटका, मनीष पांडे 8 रन बनाकर आउट
- 50 के स्कोर पर हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा, शाकिब अल हसन 12 रन बनाकर आउट। ब्रावो ने लिया विकेट।
- 36 के स्कोर पर हैदराबाद का बड़ा विकेट गिरा, केन विलियमसन 15 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट। शार्दुल ठाकुर ने लिया विकेट।
- 34 के स्कोर पर हैदराबाद को लगा दूसरा झटका, गोस्वामी 12 रन बनाकर आउट। लुंगी ने किया कॉट एंड बोल्ड
- पहली ही गेंद पर बोल्ड हुए शिखर धवन, चहर ने झटका विकेट। चेन्नई की धाकड़ शुरुआत।
- बल्लेबाजी के लिए उतरी सनराइजर्स हैदराबाद, शिखर धवन और श्रीवत्स गस्वामी क्रीज पर
- चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
- चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): अंबाती रायुडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, फफ डु प्लेसिस, एमएस धोनी (कीपर / कप्तान), रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, दीपक चहर, शारदुल ठाकुर, लुंगी एन्गिडी।
- सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, श्रीवत्स गोस्वामी (कीपर), केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, यूसुफ पठान, कार्लोस ब्रैथवेट, रशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
