For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SRHvDD Preview: दिल्ली के लिए 'करो या मरो मुकाबला' देखने को मिलेगी गेंदबाजी बनाम बल्लेबाजी की टक्कर

IPL 2018 : Sunrisers Hyderabad vs DD, Williamson vs Sheryas Iyer , Match Preview | वनइंडिया हिंदी

हैदराबाद। आईपीएल 11 का 36वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच शनिवार को रात 8 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद की टीम 8 में से 6 मैच जीतकर प्वाइंट टेबल में नंबर वन टीम है तो वहीं दिल्ली की टीम 9 में से तीन मैच जीतकर छठे नंबर पर है। हालांकि दिल्ली के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूत गेंदबाजी का सामना करना आसान नहीं होगा। दिल्ली पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली के लिए सभी मैच नॉक-आउट की तरह हैं।

गौतम गंभीर के बाद नए कप्तान बने युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर तूफानी फॉर्म में हैं। दिल्ली ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्‍स को हराया था। युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, कप्तान अय्यर और रिषभ पंत ने बेहद ही धमाकेदार फॉर्म में हैं। हालांकि कॉलिन मुनरो और ग्लेन मैक्सवेल प्रभावित नहीं कर सके हैं। गेंदबाजों में ट्रेंट बोल्ट ने अभी तक 13 विकेट लिए हैं और वह डैथ ओवरों में भी प्रभावी रहे हैं। आवेश खान, लियाम प्लंकेट और शाहबाज नदीम को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। ये तीनों राजस्थान के खिलाफ रोमांचक मैच में काफी महंगे साबित हुए थे।

हालांकि दूसरी ओर, हैदराबाद की गेंदबाजी पूरे टूर्नामेंट में इतनी मजबूत रही है कि कम स्कोर बनाकर भी उसने मैच जीते हैं। मौजूदा आइपीएल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण हैदराबाद का ही है जिसके पास सिद्धार्थ कौल, राशीद खान, संदीप शर्मा, बासिल थंपी जैसे गेंदबाजों के अलावा शाकिब अल हसन, मुहम्मद नबी और यूसुफ पठान जैसे ऑलराउंडर हैं।

यहां पिछले मैच में हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब जैसी मजबूत टीम को 19.2 ओवरों में 119 रनों पर आउट कर दिया था। वहीं 29 अप्रैल को 152 रन बनाने के बाद राजस्थान रॉयल्स को 20 ओवरों में 140 रनों पर ही रोक दिया था। आपको बता दें कि हैदराबाद अपने अहम बॉलर भुवनेश्वर कुमार के बिना भी शामदार प्रदर्शन कर रही है। हालांकि कप्तान केन विलियमसन को उम्मीद होगी कि भुवनेश्वर इस मैच में खेल सकेंगे।

दिल्ली की तरह हैदराबाद के लिए भी मनीष पांडे, रिद्धिमान साहा, दीपक हुड्डा और यूसुफ पठान से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। खासतौर पर मनीष पांडे से जो काफी महंगे बिके थे लेकिन अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि इस मैच में दिल्ली की तरफ से पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत और हैदराबाद की तरफ से शिखर धवन, केन विलियमसन और मनीष पांडे पर सभी की निगाहें होंगी।

Story first published: Friday, May 4, 2018, 23:17 [IST]
Other articles published on May 4, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+