हैदराबाद। आईपीएल-11 का 25वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। जहां हैदराबाद ने पंजाब को 13 रनों से हरा दिया। इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब की टीम में दो बदलाव हुए थे। क्रिस गेल की वापसी हुई थी और मनोज तिवारी को भी मौका मिला था। लेकिन तिवारी कुछ नहीं कर सके। वहीं युवराज सिंह को बाहर किया गया था। हालांकि हैदराबाद की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में कप्तान केन विलियमसन खाता खोले बिना अंकित राजपूत का पहला शिकार बने। उसके बाद शिखर धवन भी ज्यादा कुछ नहीं कर सके और 11 रन बनाकर अंकित का ही दूसरा शिकार बने। पंजाब की तरफ से अंकित राजपूत ने हैदराबाद के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने की छूट नहीं दी।
हालांकि हैदराबाद के लिए मनीष पांडे ने जरूर शानदार बल्लेबाजी की और एक छोर से गिरते विकटों के बीच भी उन्होंने 51 गेंदों में 54 रनों की किफायती पारी खेली। शाकिब अल हसन ने भी 28 रनों की पारी खेली। इसके अलावा युसुफ पठान 19 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 132 र ही बन सकी। पंजाब की तरफ से अंकित राजपूत ने 4 ओवरों में 14 रन देकर 5 विकेट झटके।
133 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की शुरुआत अच्छी रही और राहुल गेल तेजी से रन बनाने लगे। लेकिन राशिद खान की आग उगलती गेंदबाजी के आगे राहुल टिक नहीं सके। और 32 रन बनाकर बोल्ड हो गए। इसके बाद गेल भी 23 रन बनाकर थंपी का शिकार हो गए। इन दोनों के अलावा पंजाब की तरफ से केवल मयंक अग्रवाल (12) और करुण नायर (13 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। वहीं हैदराबाद की तरफ से एक बार फिर से राशिद खान ने कमाल की गेंदबाजी की। राशिद ने 19 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा संदीप शर्मा ने 17 रन देकर 2 विकेट झटके। बासिल थंपी और शाकिब अल हसन को भी दो-दो विकेट मिले। पंजाब 19.2 ओवर में 119 रनों पर ऑल आउट हो गई।
यहां पढ़ें हैदराबाद बनाम पंजाब का लाइव स्कोर अपडेट-
पंजाब की पारी-
हैदराबाद की पारी-