|
गेल प्लेइंग इलेवन में वापस आएंगे
पंजाब के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और क्रिस गेल कमाल की फॉर्म में हैं। गेल दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेले थे। लेकिन उन्होंने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। गेल ने तीन मैचों में ही 229 रन अपने खाते में डाल लिए हैं जिसमें एक शतक भी शामिल है। वहीं राहुल ने अभी तक छह मैचों में 236 रन बनाए हैं। हालांकि उम्मीद है कि हैदराबाद के खिलाफ गेल प्लेइंग इलेवन में वापस आएंगे। इसके अलावा इस सीजन में करूण नायर ने भी बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने पांच पारियों में 173 रन बनाए हैं। नायर की पारियों में सबसे अच्छी बात यह रही है कि उन्होंने टीम को कठिन परिस्थतियों में संभाला है। पंजाब के लिए चिंता का विषय युवराज सिंह और एरॉन फिंच की फॉर्म रही है। दोनों ही खिलाड़ी बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। हालांकि गेंदबाजी में मुजीब जाद्रान, आर अश्विन और एंड्रयू टाई जैसे गेंदबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
|
हैदराबाद की ताकत उसकी गेंदबाजी है
हालांकि दूसरी तरफ हैदराबाद भी शानदार फॉर्म में है। वानखेड़े की 190 प्लस स्कोरिंग पिच पर उन्होंने पहले होम टीम मुंबई को 87 रनों पर ऑल आउट कर दिया। हैदराबाद की ताकत उसकी गेंदबाजी है जिसमें राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, शाकिब अल हसन, सिद्धार्थ कौल जैसे गेंदबाज हैं। भुवनेश्वर चोट के कारण पिछले मैच में नहीं खेले थे। हालांकि वे पंजाब के खिलाफ वापसी कर सकते हैं। हैदराबाद के लिए बुरी खबर है कि बिली स्टैनलेक आईपीएल से बाहर हो गए हैं। लेकिन इसके बावजूद टीम पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ना चाहिए।
|
धवन पर होंगी निगाहें
भुवनेश्वर की गैरमौजूदगी में कौल और बासिल थंपी आक्रमण की शुरुआत करेंगे जबकि बीच के ओवरों में राशिद, शाकिब अल हसन और मोहम्मद नबी की स्पिन तिकड़ी का प्रदर्शन महत्वपूर्ण होगा। सनराइजर्स को उम्मीद होगी कि किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में कोहनी में चोट लगने के बाद पिछले मैच में वापसी करते हुए सस्ते में आउट हुए शिखर धवन लय हासिल करने में सफल रहेंगे। बल्लेबाजी हैदराबाद की चिंता का विषय रही है। कप्तान केन विलियमसन के अलावा कोई भी बल्लेबाज भरोसा नहीं जगा पाया है। विलियमसन ने अभी तक छह मैचों में 259 रन बनाए हैं।
|
संभावित प्लेइंग इलेवन
हैदराबाद-
शिखर धवन, केन विलियमसन (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेट कीपर), मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, यूसुफ पठान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, बासिल थम्पी / भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल।
पंजाब-
लोकेश राहुल (कीपर), क्रिस गेल, करुण नायर, मयंक अग्रवाल, एरॉन फिंच, युवराज सिंह, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रयू टाई, अंकित राजपूत, बरिंदर सरन, मुजीब उर रहमान।


Click it and Unblock the Notifications
