SRHvKKR: हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर प्ले-ऑफ में पहुंची केकेआर
हैदराबाद। आईपीएल 11 का 54वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जहां केकेआर ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर प्ले-ऑफ में जगह पक्की कर ली है। आपको बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हैदराबाद की टीम में दो बदलाव हुए थे। दरअसल बासिल थंपी और एलेक्स हेल्स की जगह भुवनेश्वर कुमार और कार्लोस ब्रैथवेट को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। वहीं केकेआर की टीम में केवल एक बदालव हुआ। दरअसल शिवम मावी की जगह पियूष चावला को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।
यहां पढ़ें केकेआर बनाम हैदराबाद का LIVE CRICKET SCORE:-
केकेआर की पारी-
- हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर प्ले-ऑफ में पहुंची केकेआर। केकेआर ने 19.4 ओवर में हासिल किया लक्ष्य। कार्तिक 22 गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद रहे।
- 172 के स्कोर पर केकेआर का पांचवा विकेट गिरा, नितीश राना 7 रन बनाकर आउट। ब्रैथवेट ने लिया विकेट।
- 160 के स्कोर पर केकेआर का चौथा विकेट गिरा, आंद्रे रसल 4 रन बनाकर आउट। कौल ने लिया विकेट।
- 150 के स्कोर पर केकेआर को लगा तीसरा झटका, रॉबिन उथप्पा 34 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट। कार्लोस ब्रैथवेट ने लिया विकेट।
- 119 के स्कोर पर केकेआर को लगा दूसरा झटका, 43 गेंदों में 55 रन बनाकर क्रिस लिन बने सिद्धार्थ कौल का शिकार।
- 52 के स्कोर पर केकेआर को लगा पहला झटका, सुनील नरेन 10 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट। शाकिब ने लिया विकेट।
- बल्लेबाजी के लिए उतरी केकेआर की टीम, सुनील नरेन और क्रिस लिन क्रीज पर
हैदराबाद की पारी-
- हैदराबाद का 9वां विकेट गिरा, भुवनेश्वर कुमार 0 पर रन आउट। कृष्णा की घातक गेंदबाजी, हैदराबाद ने केकेआर को जीत के लिए दिया 172 रनों का लक्ष्य
- 172 के स्कोर पर हैदराबाद आठवां विकेट गिरा, शाकिब के बाद राशिद 0 पर आउट। कृष्णा ने झटका चौथा विकेट
- 172 के स्कोर पर हैदराबाद ने गंवाया सातवां विकेट, शाकिब 7 रन बनाकर आउट । कृष्णा ने झटका तीसरा विकेट।
- 168 के स्कोर पर हैदराबाद का छठा विकेट गिरा, मनीष पांडे 25 रन बनाकर आउट। कृष्णा ने लिया विकेट।
- 161 के स्कोर पर हैदराबाद का पांचवा विकेट गिरा, कार्लोस ब्रैथवेट 3 रन बनाकर आउट। आंद्रे रसल ने लिया विकेट।
- 147 के स्कोर पर हैदराबाद को लगा चौथा झटक, युसुफ पठान 2 रन बनाकर आउट। नरेन ने लिया विकेट।
- 141 के स्कोर पर हैदराबाद का तीसरा विकेट गिरा, शिखर धवन 39 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट
- 128 के स्कोर पर हैदराबाद को लगा दूसरा झटका, केन विलियमसन 17 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट। जेवन ने लिया विकेट।
- बल्लेबाजी के लिए उतरी सनराइजर्स हैदराबाद, शिखर धवन और श्रीवत्स गोस्वामी क्रीज पर
- सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
- कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): सुनील नरेन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक (कीपर / कप्तान), आंद्रे रसेल, शुबमन गिल, जावेन सियरल्स, पियुष चावला, प्रसिद्ध कृष्ण, कुलदीप यादव।
- सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, दीपक हुड्डा, श्रीवत्स गोस्वामी (कीपर), कार्लोस ब्रैथवेट, भुवनेश्वर कुमार, रशीद खान, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा।
Story first published: Saturday, May 19, 2018, 23:48 [IST]
Other articles published on May 19, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
