For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SRHvKKR Preview: केकेआर की किस्मत का फैसला करेगा ये आखिरी मैच, मजबूत है हैदराबाद

हैदराबाद। आईपीएल 11 का 54वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शनिवार को रात 8 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 13 में से 9 मैच जीतकर पहले नंबर पर है तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स 13 में से 7 मैच जीतकर तीसरे नंबर पर है।

ऐसे में कोलकाता नाइटराइडर्स को अगर आईपीएल -11 के प्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित करनी है तो उसे शनिवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीजान लगानी होगी। सनराइजर्स के अभी 13 मैचों में नौ जीत से 18 अंक हैं और उसकी टीम पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। लेकिन केकेआर के लिए आखिरी मैच में जीत हासिल करनी ही होगी। हालांकि प्लेआफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैदराबाद की टीम को गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के हाथों 14 रन से हार का सामना करना पड़ा है। कुल मिलाकर हैदराबाद भी जीत की लय हासिल करने उतरेगी।

गेंदबाजी अभी तक सनराइजर्स का सबसे मजबूत पक्ष रहा है लेकिन आरसीबी के खिलाफ यह उसका कमजोर पक्ष साबित हुआ। हैदराबाद की टीम प्लेऑफ से पहले अब अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश करेगी। सनराइजर्स अपनी टीम में कुछ बदलाव कर सकता है। वह बासिल थम्पी को बाहर कर सकता है जो शुक्रवार सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। थम्पी ने चार ओवर में 70 रन लुटाये और इशांत शर्मा का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। हालांकि ओपनर शिखर धवन भी आरसीबी के खिलाफ असफल रहे थे। कोलकाता के खिलाफ वह वापसी करना चाहेंगे।

मनीष पांडे ने पिछले मैच में अर्धशतक बनाया था और वह यहां भी अपने इसी प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेंगे। हैदराबाद के लिए सबसे अच्छी बात ये है कि उसके कप्तान केन विलियनमसन तूफानी फॉर्म में हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में भुनवनेश्वर कुमार को बेंगलोर के खिलाफ आराम दिया गया था और वह कोलकाता के खिलाफ वापसी कर सकते हैं।

वहीं केकेआर की बात करें तो चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव उसके लिए बड़ा हथियार साबित हो सकते हैं। उन्होंने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20 रन पर चार विकेट लेकर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। वहीं बल्लेबाजी में क्रिस लिन, सुनील नरेन और कप्तान कार्तिक पर अधिक जिम्मेदारी होगी।

Story first published: Friday, May 18, 2018, 21:08 [IST]
Other articles published on May 18, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+