For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोमांचक मुकाबले में केकेआर को हराकर फाइनल में पहुंची हैदराबाद, चेन्नई से होगी भिड़ंत

कोलकाता। आईपीएल 11 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के ईडेन गार्डेन में खेला गया। जहां हैदराबाद ने केकेआर को 13 रनों से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया । केकेआर की टीम में केवल एक बदलाव हुआ था। जेवन सियर्लेस की जगह शिवम मावी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया । वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में तीन बदलाव हुए थे। दरअसल मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी और संदीप शर्मा की जगह दीपक हुड्डा, रिद्धिमान साहा और खलील अहम को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइटराइडर्स के सामने जीत के लिए 175 रन का लक्ष्य रखा। हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। राशिद खान (34*) के साथ भुवनेश्वर कुमार नाबाद 5 रन बनाकर डगआउट लौटे। हैदराबाद की शुरुआत अच्छी रही। 56 रन के स्कोर पर हैदराबाद का सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन के रूप में पहला विकेट गिरा। धवन को कुलदीप यादव ने आठवें ओवर की पहली गेंद पर LBW आउट किया। वह 24 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए। पहले विकेट के लिए साहा और धवन के बीच 56 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद इसी ओवर की पांचवी गेंद पर कुलदीप यादव ने कप्तान केन विलियमसन (3) को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

इसके बाद 11वें की तीसरी गेंद पर पीयूष चावला ने साहा को स्टंप आउट कराया। साहा ने 27 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 35 रन बनाए। यहां से शाकिब अल हसन और दीपक हूडा ने सनराइजर्स की पारी को संभाला ही था कि कुलदीप यादव की गेंद पर शाकिब (28) रन बनाकर रनआउट हो गए। चौथे विकेट के लिए दौनों बल्लेबाजों के बीच 29 रन की साझेदारी हुई।

हालांकि 17वें ओवर की पांचवी गेंद पर सुनील नरेन ने दीपक हूडा (19) को पीयूष चावला के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। 18वें ओवर की पांचवी गेंद पर ब्रैथवेट 8 रन बनाकर रनआउट हुए। इसके बाद 19वें ओवर में शिवम मावी ने यूसुफ पठान (3) को चावला के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। हालांकि आखिर में राशिद खान ने जरूर 10 गेंदों में 34 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं भुवनेश्वर कुमार भी 2 गेंदों में 5 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर की तरफ से कुलदीप यादव ने 2, जबकि चावला, नरेन और मावी ने संयुक्त रूप से 1-1 विकेट लिए।

जीत के लिए 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत शानदार रही। क्रिस लिन और सुनील नरेन ने तूफानी शुरुआत की। हालांकि चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर सिद्धार्थ कौल ने नरेन को चलता किया। नरेन ने 13 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 26 रन की तेज पारी खेली। इसके बाद 9वें ओवर में शाकिब की तीसरी गेंद पर नितीश राणा रनआउट हो गए।

11वें ओवर की पहली गेंद पर कोलकाता को तीसरा झटका लगा। राशिद खान ने रॉबिन उथप्पा (2) को बोल्ड किया। इसके बाद 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर कोलकाता का सबसे बड़ा विकेट गिरा। शाकिब अल हसन ने केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक (8) को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद फिर राशिद खान ने केकेआर को झटका देते हुए सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन को LBW आउट किया। लिन 31 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेली। 15वें ओवर की चौथी गेंद पर राशिद खान ने आंद्रे रसेल (3) को धवन के हाथओं कैच आउट कराकर चलता किया। इसके बाद 19वें ओवर की पहली गेंद पर कौल ने पीयूष चावला को क्लीन बोल्ड किया। हालांकि यहां 20वें ओवर तक आते-आते मैच बेहद रोमांचक हो गया। लेकिन 20वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाने वाले शिवम मावी दूसरी गेंद पर आउट हो गए। मावी के बाद शुबमन गिल भी 20 गेंदों में 30 रन बनाकर चलते बने। केकेआर की पूरी टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 161 रन ही बना पाई।

हैदराबाद ने ये मुकाबला 13 रनों से अपने नाम कर लिया। इसी के साथ केकेआर का सफर खत्म हो गया है। अब रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले में हैदराबाद का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा।


यहां पढ़ें केकेआर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का LIVE CRICKET SCORE:-

केकेआर की पारी-

  • रोमांचक मुकाबले में केकेआर को हराकर फाइनल में पहुंची हैदराबाद, चेन्नई से होगी भिड़ंत। केकेआर की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 161 रन ही बना पाई।
  • हार की तरफ केकेआर, शुबमन गिल 20 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट। 160 के स्कोर पर ब्रैथवेट ने झटका 9वां विकेट।
  • रोमांचक हुआ मैच, शिवम मावी 6 रन बनाकर आउट। 160 के स्कोर पर ब्रैथवेट ने झटका विकेट।
  • मुश्किल में केकेआर, 12 रन बनाकर बोल्ड हुए पियूष चावला। 147 के स्कोर पर कौल ने दिया झटका।
  • केकेआर का छठा विकेट गिरा, आंद्रे रसल 3 रन बनाकर राशिद खान का शिकार बने
  • लड़खड़ाई केकेआर, कार्तिक के बाद क्रिस लिन 48 रन बनाकर आउट। 108 के स्कोर पर राशिद ने दिया 5वां झटका।
  • 108 के स्कोर पर केकेआर का चौथा विकेट गिरा, दिनेश कार्तिक 8 रन बनाकर बोल्ड। शाकिब ने किया बोल्ड
  • फिर फ्लॉप हुए रॉबिन उथप्पा, 2 रन बनाकर बोल्ड। 93 के स्कोर पर राशिद ने किया बोल्ड
  • 87 के स्कोर पर केकेआर का दूसरा विकेट गिरा, नितीश राना 22 रन बनाकर रन आउट।
  • केकेआर को लगा पहला झटका, नरेन 13 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट। सिद्धार्थ कौल ने लिया विकेट।
  • बल्लेबाजी के लिए उतरी केकेआर, सुनील नरेन और क्रिस लिन क्रीज पर

हैदराबाद की पारी-

  • राशिद की धुआंधार पारी, हैदराबाद ने केकेआर को दिया 175 रनों का लक्ष्य। राशिद खान 10 गेंदों में 34 रन और भुवनेश्वर कुमार 2 गेंदों में 5 रन बनाकर नाबाद रहे।
  • 138 के स्कोर पर हैदराबाद का सातवां विकेट गिरा, युसुफ पठान 3 रन बनाकर आउट
  • 134 के स्कोर पर हैदराबाद का छठा विकेट गिरा, कार्लोस ब्रैथवेट 8 रन बनाकर रन आउट
  • 124 के स्कोर पर हैदराबाद का पांचवा विकेट गिरा, दीपक हुड्डा 19 रन बनाकर नरेन का शिकार बने
  • 113 के स्कोर पर हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा, शाकिब अल हसन 28 रन बनाकर रन आउट।
  • 84 के स्कोर पर हैदराबाद का तीसरा विकेट गिरा, साहा 27 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट, चावला ने लिया विकेट
  • कुलदीप ने एक ही ओवर में हैदराबाद को दिया दूसरा झटका, विलियमसन 3 रन बनाकर आउट। 60 के स्कोर पर हैदराबाद को लगा दूसरा झटका।
  • 56 के स्कोर पर हैदराबाद को लगा पहला झटका, शिखर धवन 34 रन बनाकर आउट। कुलदीप यादव ने केकेआर को दिलाई पहली सफलता।
  • हैदराबाद की सधी हुई शुरुआत, 7वें ओवर में स्कोर 50 के पार।
  • बल्लेबाजी के लिए उतरी सनराइजर्स हैदराबाद, शिखर धवन, रिद्धिमान साहा क्रीज पर
  • कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
  • कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): सुनील नरेन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक (कीपर / कप्तान), शुबमन गिल, आंद्रे रसेल, पियुष चावला, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्ण, शिवम मावी।
  • सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, केन विलियमसन (कप्तान), शाकिब अल हसन, यूसुफ पठान, दीपक हुड्डा, रिद्धिमान साहा (कीपर), कार्लोस ब्रैथवेट, भुवनेश्वर कुमार, रशीद खान, सिद्धार्थ कौल, के खलील अहमद।

Story first published: Saturday, May 26, 2018, 10:36 [IST]
Other articles published on May 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+