For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SRHvRCB Preview: प्ले-ऑफ जगह पक्की करने उतरेंगे सनराइजर्स, कोहली के आगे बड़ी चुनौती

हैदराबाद। आईपीएल-11 का 39वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच सोमवार को रात 8 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां सनराइजर्स हैदराबाद 9 में से 7 मैच जीतकर पहले नंबर पर है तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स 9 में से 3 मैच जीतकर छठे नंबर पर है। हैदराबाद के लिए प्ल-ऑफ में पहुंचने के लिए सारे रास्ते खुले हैं। एक जीत हैदराबाद के लिए प्ले-ऑफ में जगह पक्की कर देगी। वहीं आरसीबी के लिए प्ले-ऑफ में पहुंचना बेहद मुश्किल लग रहा है। आरसीबी के लिए एक हार उसको प्ले-ऑफ की होड़ से बाहर कर देगी। वहीं अंक तालिका में टॉर पर मौजूद हैदराबाद को प्ले-ऑफ में जगह बनाने के लिए सिर्फ एक जीत की जरूरत है।

आरसीबी के लिए कठिन है प्ले-ऑफ की राह
कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी की बात करें तो उसके लिए गेंदबाजी शुरुआत से ही परेशानी का सबब बनी रही है। आरसीबी की टीम की हालत काफी खराब है। चेन्नई के खिलाफ पिछले मैच में आरसीबी का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा था। दो मैचों से बाहर रहे एबी डिविलियर्स ने चेन्नई के खिलाफ वापसी की लेकिन वे धोनी की बिजली की जैसी स्टंपिंग के आगे टिक नहीं सके और भज्जी ने उन्हें बड़ी चतुराई से आउट करा दिया। खुद कप्तान कोहली का बल्ला शुरुआती मैचों में चलने के बाद अब नहीं चल रहा है। ओपनर में ब्रैंडन मैक्कुलम भी एक मैच में चलते हैं दूसरे में फ्लॉप हो जाते हैं। कुल मिलाकर आरसीबी की टीम के लिए बल्लेबाजों की निरंतरता हासिल न कर पाना उसके लिए मुश्किल बनी हुई है।

हर विभाग में फ्लॉप साबित हुई है आरसीबी
चेन्नई के खिलाफ मैच में डि कॉक की अनुपस्थिति में पार्थिव पटेल को मौका दिया गया। हालांकि पार्थिव ने बल्ले से शानदार काम किया और 41 गेंदों में 53 रन बनाए। पार्थिव आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे लेकिन विकेटकीपिंग में उन्होंने कई कैच छोड़े जिससे आरसीबी मौके गंवाती गई। आरसीबी की खराब बैटिंग का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हो कि पार्थिव के अलावा केवल टिम साउदी (25 गेंदों में 36 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए थे। ब्रेंडन मैक्कुलम 5, कप्तान विराट कोहली 8 और एकादश में लौटे एबी डिविलियर्स 1, मनदीप सिंह 7 और कोलिन डी ग्रैंडहोम 8 रन ही बना पाए। स्टार खिलाड़ियों के ऐसे निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कोई भी टीम जीत की उम्मीद नहीं कर सकती। बेंगलुरु टीम ने 127 रन बनाए और उसके पास हैदराबाद जैसा गेंदबाजी आक्रमण भी नहीं है, जो इसका बचाव कर सके।

ड्रीम फॉम में है हैदराबाद की गेंदबाजी, रन बरसा रहा है धवन का पार्टनर
वहीं हैदराबाद की बात करें तो उसकी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि वो टेबल में सबसे ऊपर है। सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को अपने मैदान में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की थी। दिल्ली ने 5 विकेट पर 163 रन बनाए जबकि हैदराबाद ने 19.5 ओवरों में 3 विकेट पर 164 रन बनाकर 9 मैचों में 7वीं जीत हासिल कर ली। हैदरबाद के बैटिंग लाइन-अप में शिखर धवन का बल्ला अभी खामोश है लेकिन उनके नए ओपनिंग जोड़ीदार एलेक्स हेल्स धमादेकार अंदाज में रन बना रहे हैं।

इसके अलावा कप्तान केन विलियमसन और युसुफ पठान का बल्ला भी आग उगल रहा है। दिल्ली के खिलाफ रोमांचक मैच में पठान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर हारा हुआ मैच जिता दिया। वहीं हैदराबाद की गेंदबाजी की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। गेंदबाजों में राशिद खान गजब की फॉम में हैं। शाकिब अल हसन, सिद्धार्थ कौल भी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। हालांकि हैदराबाद की निगाहें अपने मेन बॉलर भुवनेश्वर कुमार पर होंगी। जो कई मैच मिस करने के बाद चेन्नई के खिलाफ खेले थे लेकिन एक भी विकेट लेने में नाकामयाब रहे।

Story first published: Sunday, May 6, 2018, 23:34 [IST]
Other articles published on May 6, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+