मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की पत्नियों ने खोले कई राज, बताया मैच से पहले करते हैं क्या काम?
नई दिल्ली। आईपीएल का रोमांच अपने चरम पर है। सभी टीमें प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए हर संभाव प्रयास कर रही हैं। ऐसे में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस भी एक बार फिर से वापसी करते हुए अपना सफर आगे बढ़ा रही है। हालांकि मुंबई के लिए बार फिर से पांड्या ब्रदर्स कमाल की प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा पिछले सीजन में केकेआर की तरफ से खेलने वाले सूर्यकुमार यादव मुंबई के लिए सबसे शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा नीलामी में अपने पुराने बॉलर मिशेल मैक्लेनांघन को न खरीदने वाली मुंबई ने बाद में उन्हें अपने साथ जोड़ा। पांड्या ब्रदर्स में क्रुणाल और हार्दिक गेंद और बल्ले से मुंबई के लिए मैच जिताऊ पारी खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें जिसमें एंकर के साथ क्रुणाल और सूर्यकुमार की पत्नी मस्ती-मजाक कर रही हैं। इस दौरान दोनों की पत्नियां उनकी अच्छी परफॉरमेंस का राज खोलती नजर आ रही हैं। दरअसल, एंकर सूर्यकुमार की पत्नी देविशा से पूछती है कि सूर्यकुमार मैदान पर जाने पहले क्या खाते हैं। इस पर देविशा बताती हैं कि सूर्यकुमार यादव मैदान पर जाने से पहले हॉट चॉकलेट के साथ चॉकलेट ब्राउनी और वेनिला आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। देविशा ने बताया कि सूर्यकुमार मैदान पर खुद को शांत रखने के लिए ऐसा करते हैं।
वहीं जब एंकर ने क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा से पूछा कि खेलने जाने से पहले क्रुणाल क्या करते हैं। इस पर पंखुड़ी बताती हैं कि क्रुणाल मैदान पर जाने से पहले पंजाबी गाना सुनना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, वो गाने पर डांस भी करते हैं। पंखुड़ी के मुंह से डांस सुनते ही एंकर हंसती हुई नजर आती है। गौरतलब है कि ये दोनों ही खिलाड़ी मुंबई के लिए मैच जिताऊ पारी खेल चुके हैं। सूर्यकुमार इस बार मुंबई में खेल रहे हैं लेकिन उन्होंने ओपनिंग करते हुए धमाकेदार पारी खेली है।
आप भी देखें वीडियो-
"Chocolate chip brownie with hot chocolate and some vanilla ice-cream!" - The secret behind SKY's success? 😜
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 7, 2018
We hope Chappie doesn't watch this! 🤫#CricketMeriJaan #MumbaiIndians pic.twitter.com/qvqdEciLSh
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
