For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2018: जानिए क्या है आईपीएल के टिकटों के दाम, कैसे और कहां कर सकते हैं बुक

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे अमीर लीगों में से एक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2018) का 11वां संस्करण 7 अप्रैल से शुरू हो रहा है। हर बार की तरह इस बार भी क्रिकेट फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। एक से बढ़कर एक 8 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। आईपीएल का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका एक बड़ा कारण दो साल बाद चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की वापसी भी है।

लीग का पहला मैच गत चैंपियन मुंबई इंडियंस (कुल तीन बार और सबसे अधिक खिताब विजेता) और दो साल बाद वापसी कर रही चेन्नई सुपरकिंग्स (दो बार की खिताब विजेता) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ये दोनों टीमें सबसे पॉपुलर फ्रेंचाइजीज हैं। चेन्नई में धोनी की वापसी ने पहले से ही फैंस को क्रेजी कर रखा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पहले ही मैच में टिकटों की रिकॉर्ड बुकिंग होने जा रही है।


टिकट प्राइस-
लीग मैचों की टिकट की कीमतें प्रति मैच 500 रुपये से लेकर 26,000 रुपये तक है।

कहां बुक करें-
आईपीएल के सभी मैचों की टिकटों की बुकिंग आप ऑनलाइन Bookmyshow.com पर कर सकते हैं। इसके अलावा आप सभी टीमों की बेवसाइट्स पर भी टिकट बुक कर सकते हैं। सभी फ्रैंचाइजीज ने अपने शहरों में आउटलेट भी स्थापित किए हैं जहां से फैंस काउंटरों से टिकटों खरीद सकते हैं। यही नहीं स्टेडियम काउंटर भी मैच के एक दिन पहले खुल जाएगा जहां से टिकट खरीद सकते हैं।



आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी पहले मैच से पहले मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। यह समारोह मुंबई में लगभग 90 मिनट तक चलने की उम्मीद है। और टॉस से 15 मिनट पहले लगभग 7:15 बजे खत्म हो जाएगा। हालांकि हर साल की तरह इस बार सभी कप्तान उपस्थित नहीं रहेंगे। केवल धोनी और रोहित शर्मा ही मौजूद रहेंगे क्योंकि इन दोनों कप्तान को पहला मैच खेलना है।

Story first published: Wednesday, April 4, 2018, 13:37 [IST]
Other articles published on Apr 4, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+