For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैच जीतने के बाद कोहली के इस धाकड़ गेंदबाज को पड़ी फटकार, ये है वजह

बेंगलुरू। आईपीएल 11 का 51वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। जहां आरसीबी ने हैदराबाद को 14 रनों से हरा दिया। इसी जीत के साथ आरसीबी की प्ले-ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं। हालांकि इस जीत के बाद आरसीबी के एक धाकड़ गेंदबाज को फटकार लग गई है।

दरअसल टिम साउदी को आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है। आईपीएल मीडिया की ओर से शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए इसकी जानकारी दी गई। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए आईपीएल मैच के दौरान साउदी को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया। विज्ञप्ति में कहा गया, 'साउदी को खिलाड़ियों के लिए जारी नियमों के तहत 2.1.8 के लेवल-1 नियम का दोषी पाया गया है। उनकी टीम के अधिकारियों ने इसे मंजूर कर लिया है।' साउदी ने मैच के बाद कहा था कि उन्हें महसूस हुआ कि एलेक्स हेल्स का कैच उन्होंने लपक लिया है, लेकिन टीवी पर यह साफ नजर नहीं आया।

आपको बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में पार्थिव पटेल 1 रन बनाकर आउट हुए और बाद में कोहली भी 12 रन बनाकर राशिद खान का शिकार होकर पवेलियन लौट गए। कोहली के जाने के बाद लगा कि आरसीबी इतना बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाएगी। हालांकि उसके बाद आया डिविलियर्स और मोईन अली का तूफान। दोनों ही बल्लेबाजों ने हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और तूफानी अंदाज में रन बनाने शुरू किए। डिविलियर्स 39 गेंदों में 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से 69 रन बनाकर आउट हुए।

डिविलियर्स को भी राशिद खान ने पवेलियन भेजा। उसके बाद मोईन अली भी राशिद की गुगली के आगे नहीं टिक पाए और इसी ओवर में 34 गेंदों में 6 छक्के और 2 चौकों की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए। मोईन के जाने के बाद मंदीप सिंह सस्ते में आउट होकर चले गए लेकिन कॉलिन डि ग्रैंडहोम ने तूफानी पारी खेलकर आरसीबी को बड़े स्कोर की तरफ ढकेल दिया। ग्रैंडहोम 17 गेंदों में 1 चौका व 4 छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद सारा काम सरफराज खान ने पूरा कर दिया। सरफराज 8 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी ने 20 ओवरों में 218 रन बनाए।

219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की तरफ से विलियमसन ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। हालांकि विलियमसन जीत के करीब लेजाकर खुद आउट हो गए। विलियमसन 20वें ओवर की पहली गेंद पर 42 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि काफी समय से फ्लॉप चल रहे मनीष पांडे 38 गेंदों में 62 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद की टीम 3 विकेट खोकर 204 रन ही बना पाई।

Story first published: Friday, May 18, 2018, 16:31 [IST]
Other articles published on May 18, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+