IPL 2018: जब इन दो खिलाड़ियों ने दौड़कर बनाये 4 रन, रचा नया कीर्तिमान
नई दिल्ली। आईपीएल 11 के मुकाबले में रोज नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं, लेकिन रविवार को चेन्नई सुपरकिंग और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले में भी एक ऐसा अनोखा रिकार्ड बना है जो आईपीएल के पिछले 10 वर्षों में नहीं बन पाया है। यह नया कीर्तिमान सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केम विलियम्सन और शाकिब अल हसन ने बनाया है। यह आईपीएल के इतिहास में बनने वाला ऐसा पहला रिकॉर्ड है।
दौड़कर बनाये चार रनः आईपीएल में छक्का चौका लगना कोई नई बात नहीं है। इस खेल में गेंद को सीमारेखा के बाहर पहुंचाने के लिए ही बेहतर रूप से जाना जाता है। बल्लेबाज हर गेंद को सीमारेखा के बाहक पहुंचाने की कोशिश करता है। कुल मिलाकर कहें तो आईपीएल को दनादन क्रिकेट के लिए ही जाना जाता है। रविवार को चेन्नई औऱ हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में लेकिन एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन और शाकिब अल हसम ने दौड़कर चार बनाये। मैच के दौरान 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर विलियमसव ने एक शॉट खेला रवींद्र जडेजा ने उसे चौका जाने से रोक लिया,लेकिन विलियमसन को चार रन दौड़ने से नहीं रोक पाए। असल में रोकने के क्रम में गेंद उनके हाथ से लगने के बाद थोड़ा छिटक गई। जब तक जड़ेजा गेंद को उठाकर थ्रो करते दोनों खिलाड़ियों ने दौड़ कर 4 रन बना लिए।
बता दें कि चेन्नई और हैदराबाद के बीच हुए इस रोमांचक मुकाबले में कप्तान विलियमसन भले ही अपनी टीम को जीत न दिला पाएं हों लेकिन उन्होंने 51 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 84 रन की शानदार पारी खेली थी। गौरतलब हो की इस बेहद नजदीकी मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग को 4 रन से जीत मिली थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
