For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

KKR की हार पर ट्रोल हुए विनय कुमार ने कहा, 'तब कहां थे जब RCB और मुंबई को हराया था'

चेन्नई। आईपीएल 11 का पांचवा मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने आंद्रे रसल की तूफानी पारी के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। एक बार को लगा कि केकेआर 150 के आस पास ही स्कोर खड़ा कर पाएगी लेकिन फिर आया रसल का तूफान और जिन्होंने केकेआर को 89/5 से 202/6 तक पहुंचा दिया। रसेल ने 36 गेंदों में 11 छक्कों व एक चौके की मदद से नाबाद 88 रन बनाए।

उसके बाद जीत के लिए 203 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स ने 19.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई की तरफ से शेन वॉटसन (19 गेंदों में 42 रन) अंबाती रायडू (26 गेंदों में 39 रन), सुरेश रैना (14) एमएस धोनी (25) और सैम बिलिंग्स ने 23 गेंदों में 56 रनों की तूफानी पारी खेली। लेकिन आखिर में मैच फंसता दिखा जब चेन्नई को जीत के लिए आखिरी ओवर में 7 रन चाहिए थे तब केकेआर के कप्तान ने ओवर दिया विनय कुमार को और सामने क्रीज पर चेन्नई के लिए पिछले मैच के हीरो ड्वेन ब्रावो थे। पहली गेंद पर ब्रावो ने छक्का लगाया और यह गेंद नो बॉल भी थी। इस तरह चेन्नई को सात रन एक्स्ट्रा मिल गए। अब चेन्नई को 6 गेंदों में 10 रनों की जरूरत थी।

पहली गेंद पर ब्रावो ने दो रन लिया, दूसरी गेंद पर एक रन। रविंद्र जडेजा ने तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर एक बार फिर ब्रावो को स्ट्राइक दिया। अगली गेंद पर ब्रावो ने फिर सिंगल लिया। 2 गेंदों में चेन्नई को जीत के लिए 4 रनों की जरूरत थी और जडेजा ने छक्का लगाकर चेन्नई को जीत दिला दी। विनय कुमार की इस खराब गेंदबाजी के बाद लोग उन्हें ट्विटर पर ट्रोल करने लगे। हालांकि विनय ने भी अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। विनय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- ये केवल एक गेम है। आप सब तब कहां थे जब मैंने आरसीबी के खिलाफ 9 रन और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 10 रनों का बचाव किया था!! कभी कभी चीजें गलत हो जाती हैं।

विनय कुमार के इस ट्वीट का इरफान पठान ने समर्थन करते हुए कहा कि ये केवल क्रिकेट का एक गम ही था।

Story first published: Wednesday, April 11, 2018, 18:27 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+