For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीमों को पता चल गई कोहली की कमजोरी! इतनी बार एक ही हथियार से किया है शिकार

नई दिल्ली। इसमें कोई शक नहीं है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि आंकड़े कहते हैं। कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट के लगभग हर मैच में रिकॉर्ड तोड़ते और बनाते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा आईपीएल में भी कोहली का बल्ला जमकर रन उगलता है। हालांकि पिछले कुछ समय से कोहली की एक कमजोरी सामने आई है। दरअसल तेज गेंदबाजी के साथ स्पिन खेलने में महारथ रखने वाले कोहली इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में फिरकी के फेर में फंसे हैं।

आईपीएल 11 की शुरुआत में खराब प्रदर्शन करने वाली कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी ने गुरुवार को जीत की हैट्रिक लगाई। इस जीत के साथ ही उसके प्लेऑफ की दावेदारी अब भी बनीं हुई है। टीम के कप्तान का बल्ला इस सीजन हर मैच में नहीं बोल रहा है। कोहली ने अब तक 526 रन बनाए हैं और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं।

लेकिन इस सीजन में खेली 13 पारियों में कोहली 7 बार स्पिनर की गेंद पर आउट हुए हैं। इस दौरान वह तीन बार नॉट आउट रहे हैं। इसका मतलब हुआ 10 बार में से सात बार वह फिरकी गेंदबाजों के शिकार हुए हैं। इससे पहले इस सीजन में लोकेश राहुल और बेन स्टोक्स ने भी 7-7 बार फिरकी गेंदबाज को अपना विकेट दिया है। वहीं इस लिस्ट में रोबिन उथप्पा, जोस बटलर, सुनील नरेन और ऋषभ पंत दूसरे नंबर पर हैं।

इन सभी बल्लेबाज को स्पिनर्स ने 6-6 बार अपनी फिरकी में उलझाया है। आपको बता दें कि अफगानिस्तान की युवा सनसनी राशिद खान और मुजीब जादरान ने कोहली को बोल्ड किया है। यही नहीं कोहली को इन दोनों गेंदबाजों को खेलने में भी दिक्कत हुई है। हैदराबाद के खिलाफ विराट का विकेट राशिद खान ने लिया। राशिद की गुगली को कोहली बिल्कुल भी नहीं समझ पाए और क्लीन बोल्ड हो गए। ऐसे में कोहली को इन अफगानी स्पिनर से बचकर रहना होगी।

Story first published: Friday, May 18, 2018, 19:18 [IST]
Other articles published on May 18, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+