For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कमाल! धोनी ने 40 सेकेंड में एक के बाद एक दागे 15 राउंड फायर, देखें VIDEO

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के पिच के अलावा भी अपने कामों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। दरअसल धोनी इस समय अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी में बिजी हैं। दो साल बाद वापसी करने वाली चेन्नई ने अब तक खेले अपने दोनों मैच हारते-हारते जीत लिए। चेन्नई को आईपीएल 11 की सबसे फेवरेट टीम माना जाता है। फिलहाल धोनी खेल के अलावा भी कई कामों में व्यस्त हैं।

हालांकि वैसे तो धोनी अपने हैलीकॉप्टर शॉट के लिए चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार उनका एक नया अवतार देखने को मिला है। धोनी ने शूटिंग करते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वह एक के बाद एक फायर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो ट्वीट करते हुए धोनी ने लिखा कि "एड्स शूटिंग से ज्यादा मजा शूटिंग करने में आता है।" 30 सेकेंड के इस वीडियो में धोनी ने 40 सेकेंड में एक के बाद एक 15 राउंड फायर किए हैं। आप भी देखिए ये वीडियो कैसे धोनी निशाने पर निशाना लगे रहे हैं।


आपको बता दें कि पहले मैच में टीम को जीत दिलाने वाले केदार जाधव चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से आउट हो गए थे। इसके बाद दूसरे मैच में सुरेश रैना चोट के चलते आने वाले दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे। वहीं फैफ डुप्लेसी भी चोट के चलते पहले दो मैच में नहीं खेल पाए। वहीं कावेरी विवाद के चलते चेन्नई में मैच के दौरान काफी विरोध-प्रदर्शन हुए थे। इसके चलते सीएसके के गढ़ कहे जाने चेन्नई के स्टेडियम की जगह सभी मैच पुणे में कराए जाने का फैसला लिया।

Story first published: Saturday, April 14, 2018, 17:33 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+