For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हर्षल पटेल ने चेन्नई सुपर किंग्स को 'चकमा' देकर छीन ली जीत, बताया क्या था विक्ट्री प्लान

नई दिल्ली:आईपीएल 11 में दिल्ली डेयरडेविल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुक़ाबला खेला गया जिसमें चेन्नई को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ चेन्नई के नम्बर एक पर पहुँचने की उम्मीदों को बड़ा झटका है। चेन्नई की टीम की शुरुआत अच्छी रही थी और एक समय चेन्नई मैच पर बनाए हुई थी लेकिन धीमी हो रही पिच पर दिल्ली के गेंदबाजों ने चेन्नई के बल्लेबाजों को कोई मौक़ा नहीं दिया और चेन्नई की टीम ने या मुकाबला 34 रनों से गंवा दिया। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 34 रनों की जीत से दिल्ली के खेमे में राहत दिखी।

इस मैच में शानदार खेल के लिए हर्षल पटेल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। पटेल ने विजयशंकर के साथ मिलकर दिल्ली को एक ठीक-ठाक स्कोर तक पहुंचाया। पटेल ने 16 गेंदों में 36 रनों की तूफानी पारी खेली। ब्रावो के अंतिम ओवर में 4 छक्के जड़ इन्होने दिल्ली को 162 रनों तक पहुंचा दिया था।

हर्षल पटेल कहते हैं कि टीम ने पहले ही सोचा था कि 140 के स्कोर पर अच्छी फाइट दे सकते हैं। हर्षल ने कहा कि विजय के साथ तेज रन बटोरना हमारी टीम के लिए फायदेमंद साबित हुआ और हम चेन्नई पर दबाव डालने में कामयाब रहे।

हर्षल ने कहा कि धोनी के सामने प्लान यही था कि धीमी गति की गेंद बाहर की तरफ फेंकनी होगी ताकि धोनी को मनमाफिक शॉट खेलने की छूट न मिले। उन्होंने कहा कि उम्मीद थी ऐसा करने के बाद कामयाबी मिलेगी। हर्षल ने कहा कि इसी रणनीति पर कायम रहते हुए हमनें धोनी के लिए गेंदबाजी की थी।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए थे। दिल्ली के लिए विजय शंकर और हर्षल पटेल ने तूफानी पारी खेली। ब्रावो के 20वें ओवर में दिल्ली ने 26 रन बटोरे थे।

Story first published: Saturday, May 19, 2018, 15:51 [IST]
Other articles published on May 19, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+