For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ये काम करने के बाद आईपीएल से संन्यास लेना चाहते हैं गंभीर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार चैंपियन बनाया है। इस बार गंभीर के हाथों नें एक ऐसी टीम (दिल्ली डेयरडेविल्स) की कमान हैं जो आईपीएल में अभी तक फाइनल तक का सफर तय नहीं कर पाई है। हालांकि इस बार उसे संतुलित टीम माना जा रहा है। वहीं गंभीर ने भी टीम को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

दरअसल दिल्ली के ही रहनेवाले गौतम गंभीर का सपना दिल्ली की टीम को ट्रॉफी दिलाना है। उन्होंने कहा कि लीग का 11वां संस्करण उनके लिए आखिरी होगा और वह पूरी कोशिश करेंगे कि वह अपने घरेलू टीम को चैंपियन बना सकें। गंभीर ने कहा कि अपनी घरेलू टीम को चैंपियन बनाने के बाद मैं इस टूर्नामेंट को अलविदा कहना चाहत हूं। गौरतलब है कि गंभीर आईपीएल के शुरुआती तीन सत्र में दिल्ली से जुड़े हुए थे। इसके बाद उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स का दामन थाम लिया था।

बतौर गंभीर, 'मेरी पूरी कोशिश होगी कि जहां से मैंने आईपीएल शुरू किया था वहीं से इसे खत्म करूं। मैं यह अंत खिताबी जीत के साथ करना चाहता हूं। दिल्ली की टीम में इस बार काफी अच्छे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टीम के पास इस बार ऑस्ट्रेलिया को दो बार विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग के रूप में बेहद अनुभवी और आक्रामक कोच भी है। निश्चित रूप से इससे टीम को काफी फायदा होगा। टीम के सभी खिलाड़ी इस बार कुछ नया करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।'

Story first published: Friday, April 6, 2018, 11:20 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+