IPL 2019 के बाद बड़ी टी-20 लीग में छक्के उड़ाते दिखाई दे सकते हैं एबी डिविलियर्स
नई दिल्ली। भारत में इस समय आईपीएल में अपना जलवा दिखा रहे एबी डिविलयर्स एक और बड़ी टी-20 लीग में खेलते दिखाई दे सकते हैं। डिविलियर्स ने आईपीएल में रॉयल चैंलेजर्स की ओर से खेलते हुए 8 मैचों में 154.27 के स्ट्राइक रेट के साथ 307 रन बनाए हैं। गौरतलब है यह 35 साल का महान बल्लेबाज सभी तरह के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुका है।
संन्यास के बाद डिविलियर्स का पूरा ध्यान टी-20 लीग पर है। अब ऑस्ट्रेलिया की मुख्य क्रिकेट वेबसाइट से मिले संकेतों के अनुसार एबी ने बिग बैश लीग में खेलने की इच्छा जताई है। बिग बैश ऑस्ट्रेलिया की टी-20 लीग है और आईपीएल के बाद दुनिया में इसका ही नंबर आता है।
रिपोर्ट के मुताबिक डिविलियर्स की मैनेजमेंट टीम बिग बैश की अनेकों फ्रैंचाइजियों के संपर्क में है और इस बात की पूरी संभावना है कि यह खिलाड़ी 2019-20 के सत्र में बिग बैश में खेलता दिखाई देगा। संन्यास के बाद से डिविलियर्स ने दुनिया भर की टी-20 लीगों में शिरकत की है लेकिन अभी तक बिग-बैश की ऐसी एकमात्र बड़ी लीग बची हुई है जहां ये दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज अभी तक नहीं खेला है।
डिविलियर्स फिलहाल न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टाइरिस के बयान के चलते भी चर्चाओं में बने हुए हैं। स्टाइरिस ने डिविलियर्स को जीनियस बताने के साथ आरसीबी को यह भी सलाह दी है कि वह इस बल्लेबाज को कहीं और ट्रेड करके दो अच्छे लोकर बल्लेबाजों को अपनी टीम में शामिल करे। स्टाइरिस के इस ट्वीट के बाद उनकी काफी आलोचना भी हुई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
