For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL में चौके-छक्के लगा रहे डिविलियर्स ने किया खुलासा, क्यों लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

नई दिल्ली। आईपीएल में चौके-छक्कों की बरसात करके दर्शकों का मनोरंजन कर रहे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तूफानी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स में आज भी काफी क्रिकेट बाकी है। उनको देखकर यह नहीं लगता है कि कोई संन्यास ले चुका थका हुआ खिलाड़ी केवल अब खाना-पूर्ति के लिए खेल रहा है। संभवतः डिविलियर्स को इस खेल का महान खिलाड़ी कहा भी इसलिए जाता है कि जब तक वे पिच पर होंगे, विपक्षियों की सांसें फूली रहेंगी।

एबी ने अब भी इतनी उर्जा होने के कारणों का खुलासा किया है। 59 रनों की नाबाद पारी खेलकर बैंगलोर को सीजन की पहली जीत का स्वाद चखाने वाले इस दिग्गज का कहना है कि उन्होंने इस तरह से तेज-तर्रार बने रहने के लिए ही मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने का फैसला किया था। मैं 10-11 महीने तक साल भर में नहीं खेल सकता हूं। उन्होंने कहा, 'आईपीएल जैसी प्रतियोगिताए अब में हर 2-3 महीने बाद खेल रहा हूं।'

डिविलियर्स ने यह बात मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद पोस्ट मैच कार्यक्रम में कही। इस दिग्गज बल्लेबाज के मुताबिक, 'ये मुझे उर्जावान बनाए रखता है। घर वापस जाकर मुझे यूनिवर्सिटी के बच्चों के साथ का करना होता है। कुछ लोकल युवा मुझे वास्तव में काफी उर्जा देते हैं और बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं।'

इस दौरान डिविलियर्स ने यह भी उम्मीद जताई कि वे इस फॉर्म को पूरे सीजन तक बरकरार रखेंगे। वहीं, डेल स्टेन की टीम पर वापसी पर भी उन्होंने कहा, 'स्टेन को लेना शानदार कदम है। हम सभी जानते हैं वो क्या कर सकते हैं। एक चीज तय है कि आप उनसे 200 प्रतिशत की उम्मीद निश्चित तौर पर कर सकते हो। वह प्रत्येक गेंद पर अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। हमारी टीम के इस दर्जे के गेंदबाज और एक महान इंसान का होना बड़ी बात है।'

Story first published: Sunday, April 14, 2019, 16:18 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+