For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: मैच जीतने के बाद 'गुरू' धोनी ने 'शिष्य' पंत को दी सीख, वायरल हुआ VIDEO

नई दिल्ली। ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ, खलील अहमद आदि जैसे होनहार युवा क्रिकेटरों से सजी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सफर आईपीएल 2019 में समाप्त हो चुका है। उनको 10 मई को हुए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बना ली है। इस मैच से पहले इन दोनों टीमों के बीच तुलनाओं पर काफी कुछ बातें की गई थी। मसलन दोनों टीमों के खिलाड़ियों की उम्र को लेकर काफी हो-हल्ला मचाया गया था। लेकिन मैच जीतने के बाद धोनी एंड कंपनी ने एक बार साबित कर दिया कि जिसके पास अनुभव है, वही गुरू है।

मैच खत्म होने के बाद मैदान पर एक ऐसी ही गुरू-शिष्य की जोड़ी नजर आई जो दुनिया से हटकर केवल एक-दूसरे के साथ ज्ञान का आदान-प्रदान करने में व्यस्त थी। यह जोड़ी थी गुरू महेंद्र सिहं धोनी और शिष्य ऋषभ पंत की। गौरतलब है कि दोनों ही खिलाड़ी विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और पंत धोनी को अपना गुरू भी मानते हैं। मैच के बाद धोनी और पंत में काफी बातचीत हुई जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

इस दौरान धोनी, पंत से गंभीर और समझाने वाली मुद्रा में विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी की कुछ बारिकियों को समझाते हुए नजर आ रहे हैं और पंत भी बारीकी से उनकी बातों को समझते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि पंत ने इस मैच में भी 25 गेंदों पर 38 रनों की जूझारू पारी खेली और वे अपनी पारी को अंत तक ले जाते हुए दिखाई दिए। लेकिन दूसरे छोर से गिरते लगातार विकेटों ने पंत की लय कभी भी बनने दी। चेन्नई की ओर से दीपक चाहर, हरभजन सिंह, रविंद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो को 2-2 विकेट मिले।

जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की। फाफ डु प्लेसिस और शेन वॉटसन ने 50-50 रनों का योगदान दिया। फाफ ने 39 और वॉटसन ने 32 गेंदों का सामना किया। हालांकि रैना (11) के साथ धोनी भी कुछ खास नहीं कर सके और 9 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन तब तक चेन्नई ने दिल्ली के हाथ से यह मैच छीन लिया था।

Story first published: Saturday, May 11, 2019, 19:41 [IST]
Other articles published on May 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+