For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : आईपीएल में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बने अमित मिश्रा

नई दिल्ली। 18 अप्रैल को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया। यह मैच दिल्ली के होमग्राउंड फिरोजशाह कोटला पर हुआ जिसमे मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। मुंबई ने अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या की आतिशी पारी के चलते दिल्ली को 168 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन इससे पहले ही दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

मिश्रा ऐसे पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए। मिश्रा ने जैसे ही मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को आउट किया वैसे ही वे ये उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मैच में बढ़िया गेंदबाजी करते हुए 3 ओवरों में 18 रन देकर 1 विकेट लिया।

इतना ही वे केवल लसिथ मलिंगा के बाद ऐसे दूसरे क्रिकेटर जिसने ये उपलब्धि हासिल की। अब यह कलाई का गेंदबाज आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गया है। मजेदार बात यह है कि इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी लेग स्पिनर ही है और इनका नाम है पीयूष चावला। चावला के नाम कुल 146 विकेट हैं। ड्वेन ब्रावो और हरभजन सिंह क्रमश 143 और 141 विकेट लेकर टॉप पांच में हैं। जबकि नंबर एक पर विराजमान लसिथ मलिंगा के नाम 161 विकेट हैं।

इस मैच में उनके शिकार बने रोहित शर्मा भी आउट होने से पहले 30 रन बनाकर गए। इस तरह वे विराट कोहली और सुरेश रैना के बाद ऐसे तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने इस लीग में अपने 8,000 रन पूरे कर लिए।

Story first published: Thursday, April 18, 2019, 22:32 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+