For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : 77 गेंदों पर 22 छक्के लगाने वाले आंद्रे रसेल के नाम हुआ 'स्पेशल रिकॉर्ड'

नई दिल्ली। क्रिकेट में मसल्स की कभी अहमियत नहीं रही। पूरी तरह कौशल का खेल माने जाने वाले क्रिकेट में अब यह सूरतेहाल भी बदल चुका है। इसका श्रेय जाता है वेस्टइंडीज के मसल्समैन क्रिकेटरों को। वेस्टइंडीज के इन क्रिकेटरों ने बाजुओं की ताकत के दम पर टी-20 क्रिकेट में एक नया अध्याय लिखा है। यह चैप्टर है गेंदबाज कोई भी हो लेकिन गेंद सीमा रेखा के पार ही जाएगी। अगर कौशल काम नहीं आता तो मसल्स काम आएंगी। लेकिन धीरे-धीरे छक्के मारना बाहुबल के अलावा कौशल का भी खेल हो गया है और जब इन दोनों का संगम हो जाए तो आपको मिलता है आंद्रे रसेल।

100 से ज्यादा का औसत और 269 का स्ट्राइक रेट

100 से ज्यादा का औसत और 269 का स्ट्राइक रेट

जिस निर्ममता के साथ रसेल ने शुक्रवार को आरसीबी के गेंदबाजों की धुनाई थी वह बेहद निर्मम तो थी ही, बल्कि विपक्षियों के लिए आंखें खोलने वाली भी थी। पिछले मैच में 13 गेंदों पर 48 रन बनाने वाले रसेल क्रीज पर हैं तब तक कुछ भी हो सकता है। ये पूरा सीजन कोलकाता के इस बाहुबली बल्लेबाज की कसाई के अंदाज में की गई बल्लेबाजी के किस्से सुना रहा है। रसेल ने अब तक आईपीएल 2019 में 77 गेंदों का सामना किया है जिसमें 268.83 के स्ट्राइक रेट के साथ 207 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 103.50 का रहा है और उन्होंने 22 छक्के लगाए हैं।

रसेल-गिल के बीच IPL की सबसे तेज अर्धशतकीय साझेदारी-

रसेल-गिल के बीच IPL की सबसे तेज अर्धशतकीय साझेदारी-

खास बात यह है कि सीजन में अब तक उनके छक्कों की संख्या केवल 12 है। यानी रसेल बात केवल छक्कों से कर रहे हैं। इसके अलावा रसेल ने बैंगलोर के खिलाफ हुए मैच में शुभमन गिल के साथ जो अहम अर्धशतकीय साझेदारी की वह आईपीएल की सबसे तेज पचास रनों की पार्टनरशिप है। इस भागेदारी में केवल 14 गेंदों में 53 रन ठोक दिए गए जिसमें रसेल का योगदान 11 गेंदों पर 47 रनों का था और गिल का केवल 3 गेंदों पर 3 रनों का। इससे पहले गेल और दिलशान के बीच 16 गेंदों पर पचास रनों की साझेदारी हुई थी।

IPL 2019: शाहरुख खान हुए आंद्रे रसेल से खुश, फोटो शेयर कर कहा- वाह मेरे बाहुबली

रसेल को नो-बॉल करना पाप है-

रसेल को नो-बॉल करना पाप है-

इसके अलावा रसेल का एक और दिलचस्प आंकड़ा यह है कि जब भी मैच में उनको नो-बॉल फेंकी गई है उसके बाद उनका बैटिंग मिजाज ही बदल जाता है। उदाहरण के लिए पंजाब के खिलाफ मिली नो-बॉल के बाद रसेल ने आउट होने तक 12 गेंदों पर 45 रन ठोक दिए थे जिसमें 5 छक्के शामिल थे। जबकि दिल्ली के बाद मिली नो-बॉल के बाद उन्होंने क्रीज पर रहते हुए 15 गेंदों पर 45 रन बनाए। इसमें 4 रन लेग बाई के थे। जबकि बैंगलोर के खिलाफ मिली नो-बॉल के बाद तो जैसे रसेल ने गेंदबाजों पर आतंक ही ढा दिया। उन्होंने तब केवल 8 गेंदों ही 47 रन ठोक डाले। इसमें 7 छक्के शामिल हैं। इसका मतलब साफ है कि रसेल को नो-बॉल करना पाप है।

Story first published: Saturday, April 6, 2019, 16:21 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+