IPL 2019: आंद्रे रसेल के तूफान में केकेआर ने बनाया सनराइजर्स के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 12 के दूसरे मुकाबले में आंद्रे रसेल के तूफान से कोलकाता नाईट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया। रसेल ने 19 गेंदों में नाबाद 49 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके व इतने ही छक्के शामिल रहे। इनके अलावा नीतिश राणा ने 68 रनों की पारी खेली तो रोबिन उथप्पा ने 35 रन बनाए। वहीं, शुभमन गिल 2 छक्कों की मदद से 10 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद रहे।

अंतिम क्षणों तक रोमांचक बना रहा-
यह मैच अंतिम क्षणों तक रोमांच से भरपूर रहा। आखिरी ओवर में 13 रनों की दरकरार थी, जिसको शुभमन ने 2 छक्के लगाकर पूरा कर दिया। इससे इससे पहले हैदराबाद ने डेविड वार्नर की बढ़िया अर्धशतकीय पारी की बदौलत 3 विकेट खोकर कोलकाता नाईट राइडर्स के सामने 182 रनों का लक्ष्य रखा था। वॉर्नर ने 9 चौकों व तीन छक्कों की मदद से 53 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली। यह उनका आईपीएल इतिहास का 37वां अर्धशतक भी रहा।

कोलकाता की जीत के नायक-
उनके अलावा जोनी बेयस्ट्रो ने 35 गेंदों में 39 रन बनाए। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 12.5 ओवर में 118 रनों की साझेदारी हुई। वहीं तीसरे नंबर पर आए विजय शंकर ने 24 गेंदों में नाबाद 40 रनों की शानदार पारी खेली। कोलकाती की तरफ से गेंदबाजी में आंध्रे रसेल ने 3 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए। पीयूष चावला ने 3 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिया। इस बेहतरीन जीत के साथ ही कोलकाता की टीम ने सनराइजर्स के खिलाफ एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
IPL 2019: जब मिल बैठे दो पुराने यार, सचिन-गांगुली ने ताजा की पुरानी यादें, VIDEO वायरल

रसेल के तूफान में केकेआर के रिकॉर्ड-
केकेआर की टीम हैदराबाद के खिलाफ संपूर्ण आईपीएल में तीसरा सबसे ज्यादा टोटल चेस करने वाली टीम बन गई है। इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 206 रनों का लक्ष्य 2014 में हासिल किया था। इसके बाद दिल्ली की टीम ने साल 2017 में हैदराबाद के खिलाफ 186 रनों का स्कोर सफलतापूर्वक चेस किया। अब तीसरे नंबर पर आ चुकी है कोलकाता की टीम जिसनें 24 मार्च के यादगार मैच में 182 रनों की स्कोर बनाकर रिकॉर्ड दर्ज करा दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
