For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: रविचंद्रन अश्विन ने फिर की मांकड़िग की कोशिश! Twitter पर लगी क्लास, VIDEO

नई दिल्ली। आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी कर रहे रविचंद्रन अश्विन के नाम मांकड़िग का विवाद इस तरह से जुड़ गया है कि अब यह जाने में लंबा समय लेगा। कम से कम इस आईपीएल सीजन तक तो अश्विन और मांकड़िग एक दूसरे के पर्याय की तरह से इस्तेमाल होते रहेंगे। मांकड़िग का मुद्दा एक बार फिर से अश्विन पर हावी होता हुआ दिखाई दिया है।

यह किंग्स इलेवन और सनराइजर्स के बीच हुआ अहम मुकाबला था जिसमें फैंस को एक बार सोशल मीडिया पर आने का मौका मिल गया। इस मैच में हैदराबाद की टीम पहले बैटिंग कर रही थी और डेविड वार्नर-साहा की ओपनिंग जोड़ी खेल रही थी। तभी अश्विन ने खुद को गेंदबाजी पर लगाया और इस दौरान दो मौके ऐसे आए जब यह ऑफ स्पिनर गेंदबाजी करते-करते अचानक रूक गया। उस समय नॉन स्ट्राइकर एंड पर साहा खड़े थे। फैंस ने अश्विन को एक बार से मांकड़िग की कोशिश करने का दोष दिया है।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब अश्विन की गेंदबाजी के दौरान ऐसा कोई वाकया हुआ हो। इससे पहले भी बाकी नॉन स्ट्राइक बल्लेबाजों ने इस गेंदबाज की बॉलिंग के दौरान खुद को काफी सतर्क रखा है। इनमें चाहे धवन हो या फिर डेविड वार्नर, सभी अश्विन से चौकस नजर आए हैं।

वैसे आपको बता दें कि साहा और वार्नर की जोड़ी ने इस मैच में केवल 6.2 ओवरों में ही 78 रन जोड़ लिए थे। उसके बाद मनीष पांडे ने भी अच्छी बैटिंग की थी। यह वार्नर का इस सीजन में अंतिम मैच था और उन्होंने अपनी टीम को जीत के साथ विदाई थी। वार्नर ने इस मैच में अर्धशतक जमाया था और फिलहाल वे आईपीएल 2019 के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

Story first published: Tuesday, April 30, 2019, 18:06 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+