For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली के लिए बिना IPL खेले विश्व कप में जाना कैसा होगा, नेहरा ने दी राय

नई दिल्ली। भारत में क्रिकेट जैसे बड़े खेल के लिए आईपीएल एक ऐसा रंगीन आयोजन है जिसका इंतजार तमाम भारतीय फैंस को बेसब्री से रहता है। यह दुनिया की सबसे हाई प्रोफाइल टी-20 लीग भी है। कई बार क्रिकेट के पुराने स्कूल से ताल्लुक रखने वाले क्रिकेटरों और फैंस को यह लीग इतनी नहीं लुभाती क्योंकि उनको लगात है कि ऐसी प्रतियोगिताओं में मिलने वाले लुभावने ऑफर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का स्तर भी लगातार नीचे गिर रहा है। अनेक आला दर्जे के खिलाड़ी असमय ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेते हैं क्योंकि उनको आईपीएल जैसी लीगों में शिरकत करनी होती है।

वैसे देखा जाए तो आईपीएल का भी अपने आप में एक स्तर होता है। आप ना तो इसको विशुद्ध घरेलू क्रिकेट की तरह से ले सकते हैं और ना ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की तरह। ऐसे में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने आईपीएल को लेकर अपनी राय में कहा है कि इस लीग का स्तर किसी भी मायने में अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से कम नहीं है। नेहरा ने कहा, 'आईपीएल एक दबाव वाला टूर्नामेंट है। ये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जितनी ही अच्छा है तभी तो हर कोई इसमें खेलना चाहता है।'

नेहरा ने कहा इसलिए ही आप विश्व कप से पहले आईपीएल खेल रहे हैं ताकि आप इस प्रेशर से गुजर सकें। अगर कोई कोहली को ये कहे कि आप आईपीएल में बिना खेले सीधे फ्रेश होकर विश्व कप में भाग लो तो मेरे ख्याल से यह कोई अच्छा आइडिया नहीं होगा।

नेहरा आईपीएल में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बॉलिंग कोच भी है। उन्होंने यह भी कहा कि आईपीएल के फाइनल और विश्व कप के पहले मैच में भारत के पास तीन सप्ताह का समय है जो काफी होता है। नेहरा ने जोर दिया कि किसी भी खिलाड़ी के लिए एक्टिव रेस्ट यानी आराम-काम का संतुलन ही सबसे महत्वपूर्ण होता है। अगर आप इन तीन सप्ताह में बिना कोई प्रैक्टिस किए विश्व कप में भाग लेने जाते हैं तो यह भी अच्छा विचार नहीं होगा। आपको बता दें भारत को विश्व कप में अपना पहला मैच 5 जून को साउथहैंप्टन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है।

Story first published: Sunday, March 17, 2019, 16:43 [IST]
Other articles published on Mar 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+