For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम से जुड़ेगा यह धाकड़ ऑल राउंडर

नई दिल्ली। विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे अच्छे बल्लेबाजों की मौजूदगी में भी लगातार हार से पस्त रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम एक और भूल जाने लायक आईपीएल सीजन की तरफ तेजी से बढ़ रही है। खास बात यह है कि कागजों में बेहद मजबूत दिखने वाले ये टीम मैदान पर बिल्कुल फिसड्डी साबित हुई है। कुछ यही हाल इस सीजन की सबसे संतुलित टीम मानी जाने वाली राजस्थान रॉयल्स का हुआ है। दोनों को ही सीजन की पहली जीत की तलाश है जो एक दूसरे के खिलाफ मैच खेलकर ही अब पूरी होगी।

इसी बीच तमाम उठा-पठक के बीच बेंगलोर के लिए एक राहत भरी खबर आई है। आईपीएल में पहले खिताब की प्रतीक्षा कर रही इस टीम में एक धाकड़ ऑलराउंडर जुड़ने जा रहा है। यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया की टीम के अहम सदस्य मार्कस स्टोइनिस हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त थी। पांच मैचों की यह सीरीज रविवार को समाप्त हो चुकी है। ऐसे में स्टोइनिस का टीम से जुड़ना बेंगलोर के लिए सही समय पर अहम जरूरत पूरी होने जैसा है।

इस बात की पुष्टि खुद स्टोइनिस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से की है। अब बेंगलोर का अगला मुकाबला 2 अप्रैल को राजस्थान के साथ है। जयपुर में खेले जाने वाले इस मैच के लिए कोहली ने कहा है कि उनकी टीम को आला दर्जे का खेल दिखाना होगा। उन्होंने कहा है टीम के मैच जीतने का समय आ चुका है और यह रॉयल्स के खिलाफ मैच से इसकी शुरुआत हो जानी चाहिए। कोहली ने कहा, 'अभी 11 मैच और हमको खेलने हैं। जयपुर की पिच अच्छी है। हमने जैसा प्रदर्शन मुंबई के खिलाफ किया था वैसी ही उर्जा हमको जयपुर में दिखानी होगी।'

Story first published: Tuesday, April 2, 2019, 17:40 [IST]
Other articles published on Apr 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+