IPL 2019: 23 मार्च से शुरू होगा आईपीएल का 12वां सीजन , जानिए कहां खेला जाएगा

नई दिल्ली। विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल के 12वें सीजन की शुरुआत की तारीख का ऐलान हो गया है। आईपीएल 2019 23 मार्च से खेला जाएगा। भारत में होने वाले आम चुनाव को लेकर काफी कश्मकश थी लेकिन अब यह तय हो गया है कि आईपीएल का 12वां सीजन भारत में ही खेला जाएगा और यह 23 मार्च से शुरु होगा।

इससे पहले खबर थी कि भारत में लोकसभा चुनावों को देखते हुए इसे दुबई या फिर साउथ अफ्रीका में शिफ्ट किया जा सकता है लेकिन मंगलवार को बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि इसका आयोजन भारत में ही होगा। इससे पहले एक बार आईपीएल साल 2009 में साउथ अफ्रीका में जबकि साल 2014 में दुबई में खेला गया था।

आईपीएल इस बार जल्दी इसलिए भी शुरू हो रहा है क्योंकि इस बार इंग्लैंड और वेल्स की सरजमीं पर वर्ल्ड कप भी होने जा रहा है।वर्ल्ड कप 30 मई से 16 जुलाई के बीच खेला जाना है। इसकी तैयारियों और खिलाड़ियों को आराम देने की वजह से आईपीएल मई के दूसरे या तीसरे हफ्ते में समाप्त हो जाएगा।

इस खबर से भारतीय खेल प्रशंसकों में खुशी की लहर है। पहले लग रहा था कि चुनाव के चलते इसका आयोजन भारत के बाहर किया जाएगा लेकिन फिलहाल इसका आयोजन भारत में होगा।

Story first published: Tuesday, January 8, 2019, 16:25 [IST]
Other articles published on Jan 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+