IPL 2019: MI में शामिल हुआ यह टी-20 स्पेशल गेंदबाज, अल्जारी जोसेफ की लेंगे जगह
नई दिल्ली। भारत की रोमांचक टी-20 लीग आईपीएल में गेंद और बल्ले के बीच जितने फटाफट तरीके से रन और विकेटों की बारिश होती है उतने ही तेजी से मैदान के बाहर भी घटनाओं की सिलसिला चलता रहता है। क्रिकेट के इस अनिश्चित फार्मेट में आप एक दिन शिखर पर होते हैं तो अगले दिन टीम में भी जगह बनाने के लिए जद्दोजहद करते दिखाई देते हैं। अल्जारी जोसेफ की इस सीजन में कहानी भी कुछ ऐसी ही रही है।
जोसेफ का मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए ड्रीम डेब्यू हुआ था। उन्होंने अकेले दम पर सनराजर्स हैदराबाद की टीम की कमर थोड़ते हुए केवल 12 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। इसके बाद के मैच में ना केवल जोसेफ की गेंदों की बुरी तरह धुनाई हुई बल्कि जल्दी ही यह गेंदबाज फिटनेस संबंधी समस्याओं से भी जूझने लगा। फिलहाल यह गेंदबाज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फील्डिंग करते हुए अपना दाया हाथ चोटिल करा बैठा है।
ऐसे में मुंबई ने उनके स्थान पर लेफ्ट आर्म पेसर बेरन हेंड्रिक्स को साइन किया है। वे अब बाकी के टूर्नामेंट में जोसेफ के स्थान पर खेलते हुए नजर आएंगे। यह दक्षिणी अफ्रीकी तेज गेंदबाज इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के साथ जुड़ा रहा है।
28 साल का के हेंड्रिक्स अब तक 64 टी-20 मैच खेल चुके हैं और 20 से कुछ ही ऊपर के औसत के साथ 89 विकेट झटक चुके हैं। उनको दक्षिण अफ्रीका के लिए दो वनडे और 10 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने का भी अनुभव है। मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 26 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होने वाला है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
