For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : मुंबई को लगा बड़ा झटका, यह खिलाड़ी नहीं खेल पाएगा शुरूआती 6 मैच

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस को आईपीएल मैचों के ठीक शुरू होने से पहले एक बड़ा झटका लगा है। उनके तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा टूर्नामेंट के शुरूआती 6 मैच नहीं खेल पाएंगे। मलिंगा ने इन मैचों से खुद अपना नाम वापिस लिया है। उन्होंने आगामी विश्व कप को ध्यान रखते हुए यह फैसला लिया।

मुंबई को अपना पहला मैच 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। मलिंगा ने कहा कि मैंने बोर्ड से इंडियन टी-20 लीग खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगा था और उन्होंने कहा था कि यह ठीक है, लेकिन सभी खिलाड़ी जो विश्व कप में खेलना चाहते हैं, उन्हें प्रांतीय टूर्नामेंटों के लिए वापस आना होगा।

मलिंगा ने साथ ही कहा कि इसलिए मैंने उनसे कह दिया कि मैं प्रांतीय टूर्नामेंट में खेलूंगा। मैंने बोर्ड से कहा कि वे मुंबई टीम को इस बारे में सूचित कर दें, क्योंकि यह उनका फैसला है। मैं टी-20 लीग की कमाई खोने के लिए तैयार हूं, मैं यह अपने देश के लिए कर रहा हूं। मालूम हो कि श्रीलंका टीम के चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों से कहा है कि विश्व कप खेलने के लिए क्वालीफाई होने के लिए उन्हें आगामी सुपर प्रांतीय वनडे घरेलू टूर्नामेंट में खेलना होगा।

बताया कब लेंगे संन्यास
इसके अलावा 35 साल के मलिंगा ने संन्यास को लेकर भी बात कही। उन्होंने कहा कि विश्व कप के बाद मेरा क्रिकेट करियर समाप्त हो जाएगा। मैं टी20 विश्व कप में खेलना चाहता हूं और इसके बाद अपने करियर का समापन कर दूंगा। मलिंगा ने 30 टेस्ट मैचों में 101 विकेट, 218 वनडे मैचों में 322 विकेट झटके हैं। 72 इंटरनेशनल टी-20 मैचों में मलिंगा ने 97 विकेट लिए हैं। इसके अलावा मलिंगा आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। उन्होंने 110 मैचों में 154 विकेट लिए हैं।

Story first published: Saturday, March 23, 2019, 14:54 [IST]
Other articles published on Mar 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+